Last Updated:
Vijay Shankar Retirement: विजय शंकर ने टीम इंडिया के लिए 2018 में डेब्यू किया था, जब उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे मुकाबले में प्लेइंग-11 का हिस्सा बनाया गया. इसके बाद उन्हें टी20 टीम में भी जगह मिली. हालांकि, वह लंबे समय तक टीम का हिस्सा नहीं बन पाए. 2019 में आखिरी बार विजय शंकर को टीम इंडिया की जर्सी में खेलते देखा गया. उन्होंने 12 वनडे और 9 टी20 मैच खेले, जिनमें कुल 324 रन बनाए.
विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से लिया संन्यास.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर और ‘3D प्लेयर’ विजय शंकर ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्हें आईपीएल 2026 के ऑक्शन में किसी फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा था. विजय शंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपने इस फैसले की जानकारी दी. हालांकि, उन्होंने अभी क्रिकेट छोड़ा नहीं है. पोस्ट में विजय शंकर ने लिखा कि वह आगे भी क्रिकेट खेलना जारी रखने के लिए नए मौके की तलाश में हैं. 35 साल के विजय शंकर ने भारत के लिए 12 वनडे और 9 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. हालांकि, 2019 के बाद से उन्हें टीम इंडिया में मौका नहीं मिला है.
सोशल मीडिया पर पोस्ट में क्या लिखा?
विजय शंकर ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘दिल से आभार. क्रिकेट ही मेरी जिंदगी है. मैंने 10 साल की उम्र में खेलना शुरू किया था और 25 साल बाद मुझे हर स्तर पर, यहां तक कि सबसे ऊंचे स्तर (इंटरनेशनल) पर खेलने का मौका मिला, इसके लिए मैं खुद को बहुत भाग्यशाली मानता हूं. हमारे देश का प्रतिनिधित्व करना हमेशा मेरी जिंदगी के सबसे गर्व और खुशी के पलों में से एक रहेगा. नए मौकों की तलाश करने और आगे भी क्रिकेट खेलने के लिए, मैंने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास लेने का फैसला किया है.’
View this post on Instagram


