Last Updated:
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रविवार 17 मई को इतिहास रच दिया. उन्होंने टूर्नामेंट में 9 सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा अंजाम दिया. आईपीएल में खेलने वाले बाकी खिलाड़ी इस धुरंधर से काफी पीछे हैं.
विराट कोहली आईपीएल के 9 सीजन में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले बैटर
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपनी बल्लेबाजी से धमाका कर रहे विराट कोहली ने एक और कारनामा अंजाम दिया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के स्टार बल्लेबाज ने टूर्नामेंट में अपनी निरंतरता और क्लास को एक बार फिर साबित किया है. वह टूर्नामेंट के इतिहास में पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 9 अलग-अलग सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं. पिछले सीजन में उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को इस मामले में पीछे छोड़ा था. पंजाब के खिलाफ उन्होंने 58 रन की बेहतरीन पारी खेली.
विराट कोहली ने इंडियन प्रीमियर लीग के इस सीजन में जमकर रन बनाए हैं. उन्होंने रविवार को पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार फिफ्टी ठोक टीम को एक बार फिर से मजबूत शुरुआत दिलाई. महज 31 बॉल पर 3 चौके और इतने ही छक्के की मदद से उन्होंने ये अर्धशतक जमाया. पिछले मुकाबले में धमाकेदार शतक जमाकर खेलने उतरे विराट के नाम अब 9 सीजन में 500 से ज्यादा रन हो चुके हैं.
Just another day at the office 🤷♂️
Virat Kohli’s 4⃣th FIFTY of the season 👏


