16.4 C
Munich

Vrishabha Rashifal 30 April | Today Vrishabha Rashifal | Vrishabha Daily Horoscope | वृषभ राशिफल आज का |

Must read


Last Updated:

Vrishabha Rashifal 30 April: 30 अप्रैल को वृषभ राशि के जातकों पर भगवान विष्णु की विशेष कृपा बरसेगी. वज्र योग और चित्रा नक्षत्र के संयोग से आज आपका रुका हुआ धन वापस मिलेगा और नए वाहन की खरीदारी के योग बन रहे हैं. बिजनेस में सकारात्मक ऊर्जा और नौकरी में बॉस का भरपूर सहयोग मिलेगा. लव लाइफ में मधुरता के लिए पार्टनर को लाल गुलाब दें और सफलता के लिए पीले वस्त्र धारण करें. जानें काशी के ज्योतिषाचार्य से अपना पूरा राशिफल.

Vrishabha Rashifal 30 April: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 30 अप्रैल को वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और गुरुवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज चित्रा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि से तुला राशि में संचरण कर रहे हैं. आइये जानते हैं काशी के ज्योतिषाचार्य से वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरुवार का दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पंडित विकास पांडेय ने बताया कि गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित दिन है. यह दिन वृषभ राशि वालों के लिए चमत्कारिक और शुभ साबित हो सकता है. आज आपको आपका रुका हुआ धन मिलने की संभावना है. आज आप पूरे दिन खुशमिजाज मन से घर और ऑफिस में रहेंगे. आज आप नया वाहन भी खरीद सकते हैं. जो लोग लंबे समय से बीमार चल रहे हैं, आज उन्हें स्वास्थ्य लाभ होगा.

आत्मविश्वास से बनेंगे काम
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज वो पूरे दिन सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करेंगे. इसका फायदा भी आपको जरूर मिलेगा. आज आप उधार देने से परहेज करें. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो अपने कार्यक्षेत्र में अपने टारगेट को आसानी से पूरा कर पाएंगे. आज आपको अपने बॉस और सहयोगियों का साथ भी मिलने वाला है. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप म्युचुअल फंड में पैसा इन्वेस्ट करेंगे तो इससे आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिलेगा. आपकी ये छोटी-छोटी बचत आपको भविष्य में बड़ा सहारा बनेगी.

लव लाइफ होगी खुशनुमा
वृषभ राशि के जातकों का लव लाइफ में आज बेहतर होगा. आज आपके पार्टनर से चले आ रहे पुराने सभी झगड़े समाप्त होंगे. आज आप अपने पार्टनर को ‘रेड रोज’ जरूर भेंट करें. इससे आपके जीवन में मधुरता बनी रहेगी. जो लोग शादीशुदा हैं आज उनका दिन भी सामान्य होगा. आज आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं.

पीला वस्त्र करें धारण
आज आपका शुभ रंग केशरिया और शुभ अंक 5 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान विष्णु की पूजा आराधना करें. आज आप घर से बाहर किसी जरूरी काम से जा रहे हैं तो पीला वस्त्र जरूर धारण करें. इससे आपका काम जरूर बनेगा.

About the Author

Rahul Goel

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article