Last Updated:
Bihar News: आईपीएल में बहुत जल्द बिहार की टीम खेलती नजर आ सकती है? विश्व के प्रसिद्ध बिहारी उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने आईपीएल में बिहार की टीम को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था. उन्होंने बिहार में टीम बनाने और अन्य संसाधन उपलब्ध कराने को लेकर बिना शर्त मदद की बात कही. उनके पोस्ट पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने अपनी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने बताया कि बिहार के क्रिकेट इमोशन के लिए सरकार स्पष्ट विजन के साथ मिशन मोड में कार्यरत है. आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा. बता दें कि राजगीर का नया वर्ल्ड क्लास स्टेडियम बना है. बिहार क्रिकेट का होम ग्राउंड बनेगा?
पटना: आईपीएल जैसे बड़े आयोजनों में जल्द ही बिहार की टीम भी खेलेगी? और हो सकता है इसका मैच बिहार में भी हो. दरअसल, विश्व के प्रसिद्ध बिहारी उद्योगपति अनिल अग्रवाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया था. उन्होंने एक सवाल उठाया था कि क्या आपको नहीं लगता है कि Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए? बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं. वहीं उन्होंने खिलाड़ी और खेल को बिना किसी शर्त के सपोर्ट का आश्वासन भी दिया था. उनके इस पोस्ट के बाद बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने अपनी सहमति जताई है. साथ ही बिहार क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लेने का भरोसा जताया है.
जानिए क्या कहा अनिल अग्रवाल ने?
क्या आपको नहीं लगता Chennai Super Kings, Mumbai Indians और Kolkata Knight Riders की तरह बेमिसाल बिहार की भी एक टीम होनी चाहिए? बिहार की मिट्टी ने देश को बहुत से बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी दिए हैं. पटना में जन्मे ईशान किशन ने सबसे कम गेंदों में ODI double century लगाई. समस्तीपुर के वैभव सूर्यवंशी सबसे कम उम्र में IPL debut करने वाले खिलाड़ी बने. गोपालगंज के साधारण परिवार में जन्मे साकिब हुसैन की शानदार गेंदबाजी पर आज पूरी दुनिया की नज़रें हैं. लेकिन एक बात मुझे हमेशा खलती है कि हमारे बिहार को क्रिकेट में अब भी वह नाम और पहचान क्यों नहीं मिल पा रही जिसके हम हकदार हैं.
बिहार मेरे लिए सिर्फ राज्य नहीं एक इनोशन है
मेरा हमेशा से यह सपना और प्रयास रहा है कि बिहार के युवाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का पूरा मौका मिले. हमारे खिलाड़ियों को भी world class infrastructure और support बिहार में ही मिलना चाहिए. मुझे पूरा भरोसा है कि अगर हमारे बच्चों को सही प्रेरणा और सुविधाएं मिलें, तो हमारे बिहार से बनने वाली टीम दुनिया की बेस्ट टीम होगी. मैं इस काम में बिहार के युवाओं के साथ पूरी मज़बूती से खड़ा हूं. बिहार की क्रिकेट टीम और यहां के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए मैं अपनी तरफ से unconditional support दूंगा. बिहार मेरे लिए सिर्फ एक राज्य नहीं, एक emotion है. और अब वक्त आ गया है कि हमारी मिट्टी का talent मैदान पर दिखे.
सीएम सम्राट ने कुछ यूं दिया रिएक्शन
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी ने अपने फेसबुक हैंडल से अनिल अग्रवाल के पोस्ट को शेयर करते हुए जवाब दिया कि मैं आपकी बात से पूर्णतः सहमत हूं. बिहार के क्रिकेट इमोशन के लिए सरकार स्पष्ट विजन के साथ मिशन मोड में कार्यरत है. आपके सहयोग से निश्चित ही बिहार की क्रिकेट टीम को लेकर सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा.
राजगीर में बना है वर्ल्ड क्लास स्टेडियम
बिहार के नालंदा जिले के राजगीर में देश का सबसे आधुनिक और विश्वस्तरीय राज्य खेल अकादमी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम पूरी तरह बनकर तैयार है. इसका उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा उद्घाटन के बाद अब यह परिसर बिहार में अंतरराष्ट्रीय मैचों और आईपीएल (IPL) की मेजबानी के लिए पूरी तरह मुस्तैद है. लगभग 1121 करोड़ की भारी-भरकम लागत से तैयार यह स्टेडियम ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध सिडनी क्रिकेट ग्राउंड की तर्ज पर डिजाइन किया गया है.
इस भव्य स्टेडियम की दर्शक क्षमता 40000 से 45000 के बीच है. मुख्य पवेलियन को 5 मंजिला बनाया गया है. जिसमें वर्ल्ड-क्लास वीआईपी बॉक्स, खिलाड़ियों के लिए अत्याधुनिक लाउंज और हाई-टेक मीडिया सेंटर शामिल हैं. स्टेडियम की सबसे बड़ी तकनीकी खासियत इसकी पिचें और मैदान हैं. मैदान पर कुल 13 पिचें बनाई गई हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर का उछाल और टर्न देने के लिए महाराष्ट्र की लाल मिट्टी (6 पिच) और मोकामा की काली मिट्टी (7 पिच) का इस्तेमाल हुआ है. यहां जर्मनी की अत्याधुनिक ऑटोमैटिक ड्रेनेज तकनीक लगाई गई है, जो बारिश थमने के महज आधे घंटे के भीतर मैदान को सुखा देगी. डे-नाइट मैचों के लिए पूरे स्टेडियम में अत्याधुनिक एलईडी फ्लडलाइट्स लगाई गई हैं.
केवल क्रिकेट नहीं, 25+ खेलों का महाकुंभ
यह सिर्फ एक क्रिकेट ग्राउंड नहीं, बल्कि एक संपूर्ण स्पोर्ट्स विलेज है. यहां क्रिकेट के अलावा एथलेटिक्स ट्रैक, एस्ट्रोटर्फ हॉकी मैदान, फुटबॉल ग्राउंड, ओलंपिक साइज स्विमिंग पूल सहित 24 से अधिक इनडोर और आउटडोर खेलों की विश्वस्तरीय सुविधाएं हैं. साथ ही खिलाड़ियों के लिए रिसर्च सेंटर, स्पोर्ट्स लाइब्रेरी और हॉस्टल भी बनाया गया है. यह स्टेडियम अब बिहार क्रिकेट टीम का आधिकारिक होम ग्राउंड बनेगा. जिससे राज्य में स्पोर्ट्स टूरिज्म को जबरदस्त रफ्तार मिलेगी.
About the Author

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें


