Last Updated:
Yuvraj Singh father Yograj Singh: पंजाब राज्य महिला आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो और शिकायत के आधार पर पंजाबी एक्टर योगराज सिंह के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं. योगराज सिंह भारतीय क्रिकेट टीम से कुछ मैच खेल चुके हैं. बेटा युवराज सिंह दो बार का वर्ल्ड कप चैंपियन है.
योगराज सिंह पर पुलिस एफआईआर की डिमांड
चंडीगढ़/मोहाली: पूर्व भारतीय क्रिकेटर योगराज सिंह एकबार फिर विवादों में हैं. इस मर्तबा एक वेबसीरीज में महिलाओं के खिलाफ आपत्तिजनक बयान को लेकर वह परेशानियों में हैं. पंजाब महिला आयोग ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे योगराज सिंह के वीडियो पर संज्ञान लिया है. आयोग ने कहा एक पंजाबी वेब सीरीज में योगराज सिंह महिलाओं के खिलाफ प्रति अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल कर रहे हैं.
यह वीडियो क्लिप अमेजन प्राइम वीडियो पर 8 मई 2026 को रिलीज हुई हिंदी वेब सीरीज ‘लुक्खे’ के एक एपिसोड से काटी गई है. इसी वेब सीरीज में बोले गए डायलॉग पर एडवोकेट उज्जवल भसीन ने योगराज सिंह और अन्य के खिलाफ पुलिस शिकायत की है. इस पर अभी योगराज सिंह ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है.
#WATCH | Mohali, Punjab | On former cricketer and actor Yograj Singh’s dialogue in web-series ‘Lukkhe’, Advocate Ujjval Bhasin says, “I have submitted a complaint to SSP Chandigarh against Yograj Singh, father of Yuvraj Singh… A video of his is circulating online in which he… pic.twitter.com/SB87JNft5Z


