11.9 C
Munich

Yuzvendra Chahal Creates History: युजवेंद्र चहल ने ‘ट्रिपल सेंचुरी’ जमा रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज …

Must read


होमखेलक्रिकेट

चहल ने ‘ट्रिपल सेंचुरी’ जमा रचा इतिहास, ऐसा करने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज

Last Updated:

पंजाब किंग्स इलेवन के स्पिनर युजवेंद्र चहल ने इंडियन प्रीमियर लीग में मंगलवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक बड़ी उपलब्धि हासिल की. वो एक देश में 300 टी20 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले गेंदबाज बने. हालांकि उनकी टीम को मुकाबले में हार मिली लेकिन युजी ने रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज कराया.

Zoom

युजवेंद्र चहल ने आईपीएल में रच दिया इतिहास

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में 8वें मैच में पंजाब किंग्स की टीम को अपनी पहली हार का स्वाद चखना पड़ा. मैच में टीम को भले ही राजस्थान रॉयल्स से हार मिली लेकिन लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल मंगलवार, 28 अप्रैल को इतिहास रच दिया. वो एक देश में 300 टी20 विकेट लेने वाले दुनिया के पहले क्रिकेटर बन गए. उन्होंने यह ऐतिहासिक उपलब्धि अपनी पुरानी आईपीएल टीम के खिलाफ हासिल की. उनके बनाए इस महारिकॉर्ड के आस पास भी इस वक्त कोई गेंदबाज नजर नहीं आता है.

चहल ने चार ओवर में 36 रन देकर तीन विकेट लिए और शानदार गेंदबाजी की. उनकी इकॉनमी रेट दूसरी पारी में सिर्फ हरप्रीत बरार से बेहतर रही. उनके तीनों विकेट अहम मौकों पर आए. पहले उन्होंने ध्रुव जुरेल को आउट कर यशस्वी जायसवाल के साथ 54 रन की साझेदारी तोड़ी. फिर जायसवाल को 51 रन पर पवेलियन भेजा और आखिर में राजस्थान के कप्तान रियान पराग को 29 (16) रन पर आउट किया. हालांकि, डोनोवन फरेरा और शुभम दुबे की 77 रन की जबरदस्त साझेदारी ने मैच का रुख बदल दिया और पंजाब को हार का सामना करना पड़ा.

चहल का यह प्रदर्शन एक बार फिर दिखाता है कि कैसे उन्होंने आईपीएल के हाई-स्कोरिंग दौर में अपनी क्लासिकल लेग स्पिन से खुद को बनाए रखा है. वह कई बार कह चुके हैं कि यह आसान नहीं है, लेकिन अपने अनुभव का पूरा इस्तेमाल कर रहे हैं. पिछले हफ्ते दिल्ली कैपिटल्स पर पंजाब की जीत के बाद चहल ने कहा था, “आईपीएल में गेंदबाजी करना आसान नहीं है, खासकर जब आपके पास इम्पैक्ट प्लेयर हो. लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि अगर हम 210 रन दे भी रहे हैं, तो हमारे बल्लेबाज लक्ष्य हासिल कर पा रहे हैं. हम अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं.”

एक देश में सबसे ज्यादा टी20 विकेट

टी20 क्रिकेट में किसी एक देश में खेलते हुए सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में युजवेंद्र चहल के आस पास भी कोई नजर नहीं आता. उन्होंने भारत में खेलते हुए 267 मैच में कुल 300 विकेट हासिल किए हैं. दूसरे नंबर पर भारत के ही पीयूष चावला का नाम आता है. 265 मुकाबले खेलकर उन्होंने 289 विकेट चटकाए थे. तीसरे स्थान पर इंग्लैंड के गेंदबाज डैनी रिचर्ड ब्रिग्स हैं. इस गेंदबाज के खाते में 242 मैच में 288 विकेट हैं.

About the Author

authorimg

Viplove Kumarchief sub editor

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article