Last Updated:
चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग मुकाबले के दौरान ग्लव्स बदलने को लेकर विवाद हो गया. कोच हेमांग बदानी, बल्लेबाज नितीश राणा और करुण नायर मैच के निर्णायक ओवर में अधिकारियों से बहस कर रहे थे. पूर्व CSK बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने बाद में बताया कि DC कैंप ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स बदलने की अनुमति न मिलने से नाराज था.
अंपायर से भिड़ गए नितीश राणा, कोच ने किया झमेला, चेन्नई-दिल्ली मैच में हंगामा
नई दिल्ली. शनिवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स (DC) के बीच आईपीएल 2026 मुकाबले के दौरान बड़ा विवाद खड़ा हो गया. टीवी पर दिखाया गया कि DC के कोच हेमांग बदानी, बल्लेबाज नितीश राणा और करुण नायर मैच के निर्णायक ओवर में अधिकारियों से बहस कर रहे थे. जब उनकी टीम लक्ष्य का पीछा करने में असफल रही. पूर्व CSK बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस ने बाद में बताया कि DC कैंप ट्रिस्टन स्टब्स को ग्लव्स बदलने की अनुमति न मिलने से नाराज था.
यह मैच का निर्णायक पल साबित हुआ क्योंकि स्टब्स अगली ही गेंद पर आउट हो गए. जिससे दिल्ली कैपिटल्स 213 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 183/8 पर रह गई. दिल्ली को 10 गेंद में 29 रन चाहिए थे, जब स्टब्स ने ग्लव्स बदलने का इशारा किया था. चौथे अंपायर ने उनकी मांग को ठुकरा दिया, जिससे मैदान के किनारे पर गर्मागर्म बहस हो गई. यह घटना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई. स्टब्स ने 38 गेंद में 60 रन की पारी खेलकर DC के लिए हार को टालने की कोशिश की.
🚨 DC Camp Angry on Umpire Decision 🚨
DC coach Hemang Badani and Nitish Rana were angry on umpire after Tristan Stubbs was not allowed to change his gloves during the over.
The decision upset the DC camp, and on the very next ball, Stubbs got out. pic.twitter.com/qGHdCe6tQL


