14.9 C
Munich

लखनऊ के इकाना में IPL का रोमांच, एलएसजी और गुजरात टाइटंस मैच से पहले ट्रैफिक डायवर्जन लागू

Must read


लखनऊ: क्रिकेट के महाकुंभ आईपीएल 2026 की शुरुआत हो चुकी है. आज लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में आज आईपीएल का अहम मुकाबला खेला जाएगा. यह मैच लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और गुजरात टाइटंस के बीच दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा. मुकाबले को लेकर लखनऊ शहर में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है.

ट्रैफिक डायवर्जन लागू

मैच के मद्देनजर शहीद पथ और आसपास के इलाकों में ट्रैफिक डायवर्जन लागू किया गया है. हालांकि, शहीद पथ पर कार और दोपहिया वाहनों के आवागमन पर कोई रोक नहीं लगाई गई है, ताकि आम लोगों को ज्यादा परेशानी न हो.

करीब 3 घंटे पहले शुरू हो जाएगी स्टेडियम में एंट्री

खास बात ये है कि स्टेडियम में दर्शकों की एंट्री मैच शुरू होने से करीब 3 घंटे पहले ही शुरू कर दी जाएगी, ताकि भीड़ को व्यवस्थित तरीके से अंदर भेजा जा सके.

पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

तो वहीं ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है. किसी भी तरह की ट्रैफिक इमरजेंसी या जानकारी के लिए लोग 9454405155 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं.

एलएसजी के अब तक अनलकी रहा है इकाना

एलएसजी और गुजरात टाइटंस ने अपने पिछले मैच जीते हैं, जिससे उनका मनोबल बढ़ा हुआ है. गुजरात ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ एक रन की रोमांचक जीत दर्ज की थी, जिससे उसने अपना खाता भी खोला. वैसे एलएसजी, इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाया है.

एलएसजी ने पिछले सत्र में यहां खेले गए 8 मैचों में से 6 में हार झेली थी. इसमें लगातार 5 मैचों में हार शामिल है. यही कारण रहा कि वह पिछले साल 7वें स्थान पर रहा था. उसने इस मैदान पर खेले गए 22 मैचों में से सिर्फ 9 में ही जीत हासिल की है. एलएसजी का अपने घरेलू मैदान पर आईपीएल 2026 का दूसरा मैच खेलेगी और वह यहां अपना जीत का रिकॉर्ड सुधारने की कोशिश करेगी.

मुकुल चौधरी की शानदार पारी

वैसे आपको बता दें कि एलएसजी का केकेआर के खिलाफ पिछला मैच यादगार रहा, जिसमें मुकुल चौधरी ने शानदार पारी खेली थी और उन्हें अब एक नए ‘फिनिशर’ रूप में देखा जा रहा है. राजस्थान के 21 वर्षीय बल्लेबाज मुकुल ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की और एलएसजी को जीत दिलाई.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article