Last Updated:
ऑस्ट्रेलिया के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने के बाद ग्लेन मैक्सवेल पाकिस्तान सुपर लीग में खेलते नजर आएंगे. इस टूर्नामेंट में हैदराबाद किंग्समेन के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल में तीन बड़ी टीमों के साथ खेला लेकिन कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए. अब उनका आईपीएल और इंटरनेशनल करियर खत्म माना जा रहा है.
ग्लेन मैक्सवेल पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) में हैदराबाद किंग्समेन के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं.
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग में बड़ी टीमों को बल्ले से धोखा देने वाले ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अब पाकिस्तान में खेलने पहुंचे हैं. हाल ही में सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से निकाले गए इस खिलाड़ी ने पहली बार पाकिस्तान सुपर लीग में खेलने का फैसला लिया है. ऑस्ट्रेलिया ग्लेन मैक्सवेल इस टूर्नामेंट में हैदराबाद किंग्समेन के लिए डेब्यू करने जा रहे हैं. उन्होंने आईपीएल के मिनी ऑक्शन से नाम बाहर रखते हुए एक भावुक पोस्ट लिखा था. ऐसा माना जा रहा है कि मैक्सवेल ने टूर्नामेंट से लंबा ब्रेक ले लिया है.
ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मैक्सवेल किंग्समेन के लिए खेलने के लिए पाकिस्तान पहुंच चुके हैं. आईपीएल में मैक्सवेल का प्रदर्शन खराब रहा है. वह अब तक सिर्फ एक सीजन में ही चमके हैं. पंजाब किंग्स (PBKS) के लिए एक और कमजोर सीजन के बाद उन्होंने आईपीएल 2026 के मिनी-ऑक्शन में अपना नाम डालने से इनकार कर दिया. इसके बाद उन्होंने PSL में हिस्सा लेने का फैसला किया और किंग्समेन से जुड़ गए. वह टी20 लीग में मार्नस लाबुशेन की कप्तानी में खेलेंगे. किंग्समेन अब तक अपने चारों मैच हार चुके हैं और अंक तालिका में सातवें स्थान पर हैं.


