Last Updated:
Agra Fort vs Taj Mahal: दुनिया जिसे मोहब्बत की मिसाल ‘ताजमहल’ के लिए जानती है, उसी आगरा में मुगलों की सत्ता का मुख्य केंद्र ‘आगरा किला’ भी सीना ताने खड़ा है. सदियों तक मुगलों की हुकूमत का गवाह रहा यह किला आज अपने लाल बलुआ पत्थरों की वजह से पहचाना जाता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आगरा किला भी ताजमहल की तरह पूरी तरह सफेद संगमरमर से बना होता, तो कैसा दिखता? क्या यह चांदनी रात में चांदी की तरह चमकते हुए ताजमहल से भी ज्यादा खूबसूरत नजर आता? आखिर क्यों मुगल बादशाहों ने इसे सफेद संगमरमर की जगह लाल पत्थरों से ही बनवाया? आइए जानते हैं इसके पीछे छिपे इतिहास, मजबूती और सुरक्षा के बेहद दिलचस्प कारणों को…
Agra Fort vs Taj Mahal: उत्तर प्रदेश के आगरा को मुग़लों की राजधानी कहा जाता है. कई वर्षो तक आगरा किले में रहकर मुग़लों ने हुकूमत की थी. आगरा का किला लाल बलुआ पत्थरों से बना हुआ है. हालांकि किले के अंदर का कई हिस्सों में सफ़ेद संगमरमर का इस्तेमाल किया गया है. लेकिन ताजमहल कि तरह यह बिलकुल सेफ़द नहीं है. बाहर से आगरा किला लाल पत्थरों का ही दिखाई देता है. क्या आप जानते है कि यदि यह लाल की जगह सेफ़द पत्थरों का बना होता तो आज क्या ताजमहल से भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई देता है. आखिर क्यों मुग़ल बादशाहो ने इसका निर्माण लाल बलुआ पत्थरों से ही कराय था.
इतिहास में रूचि रखने वाले युवक ने बताया कि मजबूती और सुरक्षा की दृष्टि से आगरा किले को लाल बलुआ पत्थरों से बनवाया गया था. सफ़ेद संगमरमर से लाल बलुआ पत्थर अधिक मजबूत होता है. दूसरा आगरा किला विशाल क्षेत्र में बना हुआ इसके निर्माण के लिए बहुत अधिक मात्रा में सफ़ेद पत्थरों की जरुरत पड़ती जो काफी समय में आ पाना क्यूंकि उस दौर में आज की तरह आने जाने के लिए उचित साधन नहीं हुआ करते थे. सफ़ेद संगमरमर का पत्थर अलग देशो से लाया जाता था. हाँ इसमें कोई शक नहीं कि यदि यह सेफ़द पत्थरों को होता तो बेहद आकर्षित और ताजमहल कि तरह सुंदर दिखाई देता जो चांदनी रात में चांदी की तरह चमकता.
लाल बलुआ पत्थरों का इस्तेमाल मजबूती और सुरक्षा के लिए किया गया
आगरा कॉलेज में इतिहास विभाग से मास्टर करने वाले और मुग़लों के इतिहास के जानकार सक्षम मिश्रा ने बताया कि आगरा किला लाल बलुआ पत्थरों से बना हुआ है. उन्होंने कहा कि ताजमहल कि मुख्य गुम्बद जिस तरह से सेफ़ेद संगमरमर से बनी है यदि आगरा किला भी इन्ही पत्थरों से बनता तो उतना मजबूत नहीं होता है हालांकि देखने में यह वाकई खूबसूरत लगता लेकिन मजबूती और सुरक्षा की गारंटी नहीं दे सकता था. उन्होंने कहा कि आगरा किले में कई हिस्सा ऐसे है कि जिन्हे सफ़ेद पत्थरों से बनाया गया है. उन्होंने कहा कि लाल पत्थर मजबूत होते है जिस कारण आगरा किले को लाल पत्थरों से बनाया गया था.
उन्होंने बताया कि लाल बलुआ पत्थर राजस्थान के कई हिस्सों से आया करते थे वहीं सेफ़ेद संगमरमर बाहर अन्य देशो से लाया जाता था यही कारण है था कि लाल पत्थरों का इस्तेमाल अधिक किया जाता था. उन्होंने बताया कि ज़ब ताजमहल को बनने में 22 साल लग गए तो यदि आगरा किले को सफ़ेद संगमरमर से बनाया जाता था कई वर्षो का वक़्त लगता लेकिन मुग़लों को अपने रहने के लिए सुरक्षित और मजबूत स्थान बनवाना था इसलिए लाल बलुआ पत्थरों से आगरा किले का निर्माण कार्य कराया गया.
आगरा किला होता सेफ़द पत्थरों का तो वाकई चांदी की तरह चमकता
इतिहास में रूचि रखने वाले सक्षम मिश्रा ने बताया कि आगरा किला यदि वाकई सफ़ेद संगमरमर का बना होता तो वाकई बेहद खूबसूरत दिखाई प्रतीत होता. उन्होंने बताया कि चांदनी रात में यह एकदम चांदी की तरह चमकता लेकिन मुग़लों ने उसे लाल बलुआ पत्थरों से बनवाया था. उन्होंने कहा कि सफ़ेद संगमरमर बाहर देशो से आता था इसलिए इसे मांगवाना काफी महंगा पड़ता था. उस दौर में पत्थरों को लाने के लिए हाथी और घोड़ो का इस्तेमाल किया जाता था. बाहर देशो से लाने में इन्हे काफ़ी वक़्त लगता था और आगरा किले में अधिक पत्थरों का इस्तेमाल होना था इसलिए राजस्थान जिले के कई हिस्सों से ही लाल बलुआ पत्थरों को लाया गया था जो मजबूत और सुरक्षित भी रहते थे.
About the Author
राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें


