8.7 C
Munich

15 साल का ‘तूफान’ वैभव सूर्यवंशी: IPL के सिर्फ 19 मैचों में ध्वस्त किए 19 साल के सबसे बड़े रिकॉर्ड!

Must read


2. आंद्रे रसेल का रिकॉर्ड ध्वस्त: एक सीजन में सबसे तेज 400 रन
IPL 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ वैभव ने वो किया जो टी20 के बड़े-बड़े सूरमा नहीं कर सके. वह किसी एक IPL सीजन में सबसे कम गेंदें खेलकर 400 रन पूरे करने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज बन गए हैं. वैभव ने यह कारनामा महज 167 गेंदों में कर दिखाया. इससे पहले यह रिकॉर्ड कैरेबियाई पावरहाउस आंद्रे रसेल के नाम था जिन्होंने 2019 में 188 गेंदें खेलकर 400 रन बनाए थे. तीसरे नंबर पर अभिषेक शर्मा हैं जिन्होंने 2024 के सीजन में 400 रन बनाने के लिए 195 गेंदें खेली थीं.

3. भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज IPL शतक, दो बार!
IPL 2025 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ वैभव ने 35 गेंदों में शतक ठोका था, जो किसी भी भारतीय द्वारा IPL में लगाया गया अब तक का सबसे तेज शतक है. हद तो तब हो गई जब IPL 2026 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ उन्होंने फिर से महज 36 गेंदों में शतक जड़कर इस चमत्कार को दोहरा दिया. यह IPL इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक है. इससे तेज शतक सिर्फ क्रिस गेल ने 2013 में 30 गेंद पर लगाया था.

4. एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के (भारतीय रिकॉर्ड)
SRH के खिलाफ 103 रनों की आतिशी पारी में वैभव ने 12 छक्के उड़ाए. इसके साथ ही वह IPL की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए. उन्होंने मुरली विजय (11 छक्के, 2010) का 16 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा.

5. नया रिकॉर्ड: एक IPL सीजन में किसी भारतीय के सबसे ज्यादा छक्के
ESPNcricinfo के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 के इस सिंगल सीजन में अब तक 43 छक्के ठोक दिए हैं. इसके साथ ही वह किसी एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने साल 2016 में विराट कोहली के बनाए 38 छक्कों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा, फिर साल 2023 में शिवम दुबे के 35 छक्कों के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया और आखिरकार साल 2024 में अभिषेक शर्मा की ओर से लगाए गए 42 छक्कों के सबसे बड़े भारतीय रिकॉर्ड को भी सिर्फ 15 साल की उम्र में तोड़ दिया है. अब एक सिंगल आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा छक्के उड़ाने वाले भारतीय बल्लेबाजों की इस जादुई लिस्ट में वैभव सूर्यवंशी सबसे टॉप पर हैं.

6. दो बार 40 से कम गेंदों में शतक लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज
वैभव IPL के पूरे इतिहास में पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने दो बार 40 से कम गेंदों में शतक लगाया हो. IPL के 19 साल के इतिहास में केवल 8 खिलाड़ी ऐसे हुए हैं जिन्होंने 40 या उससे कम गेंदों में शतक लगाया है, लेकिन अकेले वैभव ने यह कारनामा दो-दो बार करके दिखा दिया.

7. टी20 क्रिकेट में सबसे तेज और सबसे युवा 1000 रन
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मैच में वैभव ने महज 15 साल और 29 दिन की उम्र में टी20 क्रिकेट में अपने 1000 रन पूरे कर लिए. वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले दुनिया के सबसे युवा खिलाड़ी हैं (18 साल से पहले 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज). गेंदों के लिहाज से भी उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 473 गेंदों में किया, जबकि इससे पहले यह वर्ल्ड रिकॉर्ड मिशेल ओवेन (533 गेंदें) के नाम था.

8. पहली ही गेंद से कत्लेआम: पहले ओवर में 4 छक्के
SRH के खिलाफ मैच के पहले ही ओवर में वैभव ने 4 छक्के जड़ दिए. यह IPL के किसी भी मैच के पहले ओवर में लगाए गए सबसे ज्यादा छक्के हैं. इससे पहले, पहले ओवर में अधिकतम 3 छक्के ही लगे थे.

सीजन दर सीजन: तबाही का पूरा विश्लेषण
IPL 2025 (डेब्यू सीजन): अपने पहले ही सीजन में वैभव ने दुनिया को अपना ट्रेलर दिखाया. उन्होंने 7 मैचों में 206.55 के भयंकर स्ट्राइक रेट से 252 रन कूटे, जिसमें 1 शतक और 1 अर्धशतक शामिल था.

IPL 2026 (मौजूदा सीजन): इस सीजन में तो वैभव राजस्थान रॉयल्स के लिए रीढ़ बन चुके हैं. उन्होंने 12 मैचों में 40.50 की लाजवाब औसत और 234.78 के स्ट्राइक रेट से 486 रन बनाए हैं.

क्रिकइन्फो के ‘स्मार्ट स्टैट्स’ के मुताबिक, इस सीजन में 300 या उससे ज्यादा रन बनाने वाले सभी बल्लेबाजों में वैभव का स्ट्राइक रेट सबसे ऊपर है. इतना ही नहीं, वैभव ने इस सीजन में राजस्थान रॉयल्स के कुल रनों में से 58% से ज्यादा रन अकेले अपने दम पर बनाए हैं. यानी जब तक वह क्रीज पर रहते हैं, बाकी टीम सिर्फ तमाशा देखती है.

बुमराह से लेकर हेजलवुड तक… सबको रिमांड पर लिया
ESPNcricinfo के डेटा के अनुसार, जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड, मैट हेनरी, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और मार्को जानसेन. दुनिया का ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जिसने वैभव के हाथों मार न खाई हो.

उन्हें कम से कम 5 गेंद डालने वाले 19 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजों में से सिर्फ 4 गेंदबाज, आर. अश्विन, प्रसिद्ध कृष्णा, कागिसो रबाडा और राशिद खान ही ऐसे रहे, जो उन्हें 150 से कम के स्ट्राइक रेट पर रोक सके. बाकी बचे गेंदबाजों पर वैभव का स्ट्राइक रेट 250 के पार रहा है.

रॉयल्स की प्लेऑफ उम्मीदों का इकलौता खूंटा
15 साल का यह लड़का सिर्फ क्रिकेट नहीं खेल रहा है, बल्कि वह टी20 क्रिकेट को खेलने की परिभाषा बदल रहा है. बड़े-बड़े गेंदबाज इस बच्चे के सामने गेंदबाजी करने से खौफ खा रहे हैं. अभी तो इस सीजन के प्लेऑफ मुकाबले बाकी हैं, यानी तय मानिए कि वैभव सूर्यवंशी के बल्ले से अभी कई और बड़े रिकॉर्ड्स का टूटना और नए इतिहास का लिखा जाना बाकी है!



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article