Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए खेल रहे इंग्लैंड के बैटर जैकब बेथल को ज्यादा मौके नहीं मिले हैं. चोटिल होने की वजह से वो बाहर बैठने को मजबूर हुए. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने उनको प्लेऑफ से पहले घर वापस लौट जाने के लिए कहा है..
जैकब बेथल को माइकल वॉन ने इंग्लैंड लौटने की दी सलाह
नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 अब तक इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथल के लिए कुछ खास नहीं रहा. उन्होंने 17 मई को पंजाब के खिलाफ आखिरी मैच खेला था. इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने युवा ऑलराउंडर को वापस घर लौटने की सलाह दी है. चोट की चिंता और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की प्लेइंग इलेवन में अपनी जगह को लेकर अनिश्चितता के बीच इनको इंग्लैंड चले जाने कहा है.
बेथल ने इस साल की शुरुआत में इंग्लैंड के लिए शानदार प्रदर्शन के बाद आईपीएल 2026 में बड़ी उम्मीदों के साथ एंट्री की थी. इस टूर्नामेंट में वह खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए और नौ मैचों में सिर्फ 163 रन ही बना सके. बाएं हाथ के इस बल्लेबाज के लिए यह सीजन काफी मुश्किल रहा. आरसीबी के लिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 22 मई को खेले गए आखिरी लीग मैच से भी बेथल बाहर हो गए थे. उनकी उंगली में चोट लग गई थी.
उनकी गैरमौजूदगी में आरसीबी को अपनी बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करना पड़ा, जिसमें वेंकटेश अय्यर ने विराट कोहली के साथ ओपनिंग की. टीम प्लेऑफ के लिए इंग्लैंड के फिल सॉल्ट की वापसी का इंतजार कर रही थी. कप्तान रजत पाटीदार भी अपनी उंगली की चोट से उबरने के बाद टीम में लौटे. इंग्लैंड को 4 जून से न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत करनी है. ऐसे में वॉन का मानना है कि अगर बेथल नॉकआउट स्टेज में खेलने की संभावना नहीं रखते हैं. उन्हें आरसीबी के साथ रुकने के बजाय अपनी रिकवरी और राष्ट्रीय टीम को प्राथमिकता देनी चाहिए.
क्रिकबज से बातचीत में वॉन ने कहा, “अगर जैकब बेथल चोटिल हैं, तो उन्हें अगली फ्लाइट से इंग्लैंड लौट जाना चाहिए. इंग्लैंड 4 जून को टेस्ट मैच खेलना है. ऐसे में इंग्लैंड को देखना चाहिए कि वह फिट हैं या नहीं. इसके आधार पर ही न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए फैसला लिया जाएगा. मुझे लगता है कि वह यूके लौटकर अपनी जांच करवाएं.”
वॉन ने माना कि आईपीएल का अनुभव युवा खिलाड़ियों के लिए काफी अहम है. अब इंग्लैंड की तैयारियों को प्राथमिकता देनी चाहिए. उन्होंने कहा, “शायद मैं थोड़ा पुराना सोच रहा हूं, लोग कहेंगे कि उसे टूर्नामेंट के अंत तक रहना चाहिए. अगर वह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए नहीं खेलने वाला है, तो इंग्लैंड का ट्रेनिंग कैंप अगले हफ्ते है. उसे यूके लौट जाना चाहिए.”
About the Author

विप्लव कुमार 2022 से न्यूज18 के साथ काम कर रहे हैं. रीडर्स के लिए दिन की शुरुआत अच्छी हो इसकी खास जिम्मेदारी उनके कंधे पर होती है. सुबह की शिफ्ट में आकर पिछले दिन हुई रोचक घटना से लेकर पूरे दिन होने वाली गतिविध…और पढ़ें


