Last Updated:
Sourav Ganguly gully cricket: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली का गली क्रिकेट में अलग ही अंदाज देखने को मिला. गांगुली गली क्रिकेट के अपने डेब्यू मैच में 132 रनों की तूफानी पारी खेली. गांगुली के इस विस्फोटक बल्लेबाजी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सौरव गांगुली ने गली क्रिकेट में किया डेब्यू
नई दिल्ली: प्रिंस ऑफ कोलकाता के नाम मशहूर भारत के पूर्व दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली को ऑफ साइड का भगवान कहा जाता था. गांगुली ने न सिर्फ कप्तानी में बल्की अपनी बल्लेबाजी से भी लंबे समय तक वर्ल्ड क्रिकेट पर राज किया. क्रिकेट फैंस आज भी उनकी क्लासिक पारियों को याद करते हैं. सौरव गांगुली ने साल 2008 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. हालांकि, रिटायरमेंट के बाद वह कुछ सालों तक आईपीएल में खेलते रहे थे लेकिन 2012 के बाद से वह पूरी तरह प्लेयर के तौर पर क्रिकेट से दूर हो गए. इस बीच गांगुली क्रिकेट में प्रसाशनिक कार्यों से लगातार जुड़े रहे, लेकिन अचानक से दादा ने अपने फैंस को पुराने दिन याद दिला दिए.
दरअसल, सौरव गांगुली ने गली क्रिकेट में डेब्यू करते हुए धुआंधार बल्लेबाजी की और तूफानी शतक लगाया. गांगुली ने करीब 14 साल बाद गली क्रिकेट में डेब्यू किया. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में गांगुली ने 68 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 132 रन कूट दिए. गली क्रिकेट के इस मैच में नियम था कि गांगुली को तीन बार आउट होने के बाद भी बैटिंग करने दिया जाएगा, लेकिन दादा तो दादा ठहरे. उन्होंने बॉलिंग करा रहे खिलाड़ियों से कहा उनके लिए तीन नहीं एक ही बार काफी. फिर भी खिलाड़ियों ने उन्हें दो बार के लिए मना लिया. इसके बाद गांगुली ने गली क्रिकेट में चौके-छक्के की बरसात कर दी.


