Last Updated:
वैभव सूर्यवंशी पिछली बार जब सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेलने उतरे थे तो प्रफुल्ल हिंगे ने उनको बिना खाता खोले वापस भेज दिया था. इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को खेले मुकाबले में 15 साल के इस बैटर ने पिछले मैच का बदला लगातार चार छक्के लगाकर लिया.
प्रफुल्ल हिंगे के पहले ओवर में वैभव सूर्यवंशी ने मारे चार लगातार छक्के
नई दिल्ली. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ पिछले मैच में फ्लॉप रहे राजस्थान रॉयल्स के विस्फोटक ओपनर वैभव सूर्यवंशी ने धमाकेदार शतक जमाकर इसका बदला लिया. उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक बना डाला. 36 गेंद में सेंचुरी जमाते हुए राजस्थान रॉयल्स को शनिवार को छह विकेट पर 228 रन के बड़े स्कोर तक पहुंचा दिया. हालांकि उनकी टीम मैच हार गई लेकिन जो बदला इस 15 साल के युवा ने लिया वो गजब था. इस मुकाबले में पिछले बार शून्य पर आउट करने वाले प्रफुल्ल हिंगे से भी वैभव ने अपना बदला लिया.
सूर्यवंशी ने जब वह 32 रन पर थे, तब उन्हें जीवनदान मिला और इसका उन्होंने पूरा फायदा उठाते हुए लीग में अपना दूसरा और इस सीजन का पहला शतक लगाया. इससे पहले वह तीन तेज अर्धशतक भी लगा चुके थे. 15 साल के सूर्यवंशी ने एक बार फिर अपनी शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया और ताबड़तोड़ शॉट्स लगाए. राजस्थान ने इस सीजन का पहला मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला. सूर्यवंशी ने 37 गेंद में 103 रन की पारी में 12 छक्के और 5 चौके लगाए.
1st RR vs SRH Match 2026-
Praful Hinge 1st bowler to take 3 wickets in 1st over.(IPL)


