4.6 C
Munich

अज्ञानपूर्ण, अनुचित और अशोभनीय: ट्रंप की Hellhole ट‍िप्‍पणी पर भारत का तीन शब्‍दों में जवाब

Must read


होमताजा खबरदेश

अज्ञानपूर्ण, अनुचित और अशोभनीय: ट्रंप की Hellhole ट‍िप्‍पणी पर भारत का जवाब

Last Updated:

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा भारत को कथित तौर पर ‘हेलहोल’ कहे जाने पर विदेश मंत्रालय ने बेहद कड़ी प्रतिक्रिया दी है. मंत्रालय ने ट्रंप के इस विवादित बयान को दो टूक शब्दों में ‘अज्ञानपूर्ण, अनुचित और अशोभनीय’ करार दिया है. भारत ने स्पष्ट किया है कि इस तरह की आधारहीन बयानबाजी का भारत-अमेरिका के प्रगाढ़, साझा हितों और आपसी सम्मान पर टिके संबंधों की जमीनी हकीकत से कोई लेना-देना नहीं है.

Zoom

विदेश मंत्री एस जयशंकर.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत के ल‍िए हेलहोल शब्‍द प्रयोग क‍िया तो भारत सरकार ने सख्त और तीखी प्रतिक्रिया दी है. सरकार ने ट्रंप के इस बयान को सिरे से खारिज करते हुए इसे कूटनीतिक मर्यादा के खिलाफ बताया है. विदेश मंत्रालय ने इस पूरे विवाद पर अपना रुख साफ करते हुए ट्रंप की टिप्पणी का जवाब महज तीन कड़े शब्दों में दिया है- अज्ञानपूर्ण, अनुचित और अशोभनीय. भारत ने स्पष्ट कर दिया है कि इस तरह की आधारहीन बयानबाजी दोनों देशों के प्रगाढ़ संबंधों की असलियत को कतई नहीं दर्शाती है.

विदेश मंत्रालय ने इस मुद्दे पर पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए बिना किसी लाग-लपेट के भारत का आधिकारिक पक्ष रखा. मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि ट्रंप की टिप्पणी पूरी तरह से अज्ञानपूर्ण (Ignorant), अनुचित (Inappropriate) और अशोभनीय (Indecorous) है. कूटनीतिक भाषा में इन तीन शब्दों का इस्तेमाल बेहद कड़ा माना जाता है. यह स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि भारत इस तरह की किसी भी टिप्पणी को हल्के में लेने के मूड में नहीं है, फिर चाहे वह टिप्पणी अमेरिका के किसी पूर्व राष्ट्रपति या बड़े राजनेता की ओर से ही क्यों न आई हो.

अमेरिकी दूतावास की सफाई का भी लिया संज्ञान

विवाद के तूल पकड़ने के बाद, भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास को डैमेज कंट्रोल के लिए आगे आना पड़ा था. दूतावास ने इस मामले में स्पष्टीकरण जारी करते हुए संबंधों की मजबूती का हवाला दिया था. इस पर विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत ने संबंधित टिप्पणियों और उस पर अमेरिकी दूतावास द्वारा दिए गए स्पष्टीकरण, दोनों को देखा है.” यह बयान इस बात का सूचक है कि नई दिल्ली ने मामले का पूरी गंभीरता से संज्ञान लिया है और दूतावास के स्पष्टीकरण के बावजूद भारत की नाराजगी अपनी जगह कायम है.

वास्तविकता से कोसों दूर हैं ट्रंप की टिप्पणियां

सरकार ने स्पष्ट किया कि ‘हेलहोल’ यानी नरक जैसा स्थान जैसी भाषा का इस्तेमाल न केवल भारत की बढ़ती वैश्विक साख का अपमान है, बल्कि यह जमीनी हकीकत से पूरी तरह कटा हुआ है. विदेश मंत्रालय ने जवाब देते हुए कहा, इन टिप्पणियों का भारत-अमेरिका संबंधों की वास्तविकता से कोई मेल नहीं है. आज के समय में भारत और अमेरिका के बीच एक व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी है. दोनों देश रक्षा, अंतरिक्ष, महत्वपूर्ण और उभरती हुई प्रौद्योगिकियों, और व्यापार के क्षेत्र में एक-दूसरे के सबसे बड़े साझेदारों में से एक हैं. ऐसे में भारत के लिए इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल केवल अज्ञानता को ही प्रदर्शित करता है.

आपसी सम्मान और साझा हितों पर टिका है रिश्ता

भारत-अमेरिका संबंधों की गहरी और मजबूत नींव को रेखांकित करते हुए विदेश मंत्रालय ने कहा, भारत-अमेरिका संबंध लंबे समय से आपसी सम्मान और साझा हितों पर आधारित रहे हैं.” दोनों देश दुनिया के सबसे बड़े और सबसे पुराने लोकतंत्र हैं. इंडो-पैसिफिक (हिंद-प्रशांत) क्षेत्र को स्वतंत्र और खुला बनाए रखने से लेकर क्वाड जैसे बहुपक्षीय मंचों पर दोनों देश कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं.

About the Author

authorimg

Gyanendra Mishra

Mr. Gyanendra Kumar Mishra is associated with hindi.news18.com. working on home page. He has 20 yrs of rich experience in journalism. He Started his career with Amar Ujala then worked for ‘Hindustan Times Group…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article