Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपना जवाब दिखा रहे आरसीबी के पूर्व कप्तान विराट कोहली और उनकी पत्नी के बीच गजब की कमेंस्ट्री है. इस पावर कपल को देख फैंस की दिल गदगद हो जाता है. क्या आपको पता है अनुष्का के फोन में पति विराट का नंबर किस नाम से सेव किया है.
अनुष्का शर्मा के फोन में विराट कोहली का नंबर किस नाम से है सेव?
नई दिल्ली. भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी अभिनेत्री पत्नी अनुष्का शर्मा अपनी केमिस्ट्री और मजबूत रिश्ते के लिए जाने जाते हैं. यह सेलिब्रिटी कपल बेंगलुरु में इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में फिर से सुर्खियां बटोर रहा है. विराट कोहली ने जब पहले मैच में मैच जिताऊ पारी खेली को फ्लाइंग किस बीवी की तरफ उछाला और जवाब भी ऐसा ही मिला. फैंस के दिल को दोनों की ये मजेदार बातें जीत रही है.
पिछले साल एक इवेंट के दौरान विराट से पूछा गया कि उन्होंने अपने फोन में अनुष्का का नंबर किस नाम से सेव किया है, तो इस दिग्गज क्रिकेटर ने जवाब दिया, “डार्लिंग”. वहीं, अनुष्का से पूछा गया कि उन्होंने विराट का नंबर किस नाम से सेव किया है. हंसते हुए अनुष्का ने कहा, “पति परमेश्वर”, और आगे बोलीं, “ओजी और सुनिए जी”. अनुष्का ने विराट के जश्न मनाने के अंदाज की नकल भी की, स्टेज पर कूदते और चिल्लाते हुए उनकी तरह एक्ट किया.
दोनों के बीच मजाकिया नोकझोंक ‘लेट देयर बी स्पोर्ट’ इवेंट में चलती रही. जब विराट से उनके पसंदीदा अभिनेता के बारे में पूछा गया तो उन्होंने मजाक में कहा, “श्रेयस अय्यर”. वहीं, अनुष्का से विराट की कौन सी आदत सबसे पसंद है, यह पूछा गया तो उन्होंने कहा, “वो मैदान पर बहुत शांत रहते हैं.” कपल ने हल्के-फुल्के अंदाज में डायलॉग्स भी बोले, जिसमें अनुष्का ने अपनी फिल्म ‘बैंड बाजा बारात’ का डायलॉग बोला और विराट ने रणवीर सिंह के अंदाज में जवाब दिया.
इवेंट के दौरान कपल से सिर्फ गलत जवाब देने के लिए कहा गया था. 2025 चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की जीत के दौरान कई भावुक पल देखने को मिले थे. सबसे खास रहा विराट कोहली का अनुष्का शर्मा को गले लगाना. भारत ने जब पिछले साल न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया, तो खुशी से झूमते विराट बच्चे की तरह सीढ़ियां चढ़ते हुए अनुष्का के पास पहुंचे. उन्हें बधाई देने के लिए नीचे आ रही थीं. दोनों ने एक लंबा और प्यार भरा गले लगाया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और दुनियाभर के फैंस का दिल छू गया.
अनुष्का शर्मा पति विराट के क्रिकेट करियर में हमेशा उनका सपोर्ट करती आती हैं. विराट और अनुष्का ने दिसंबर 2017 में शादी की थी. 2021 में उनकी बेटी वामिका और 2024 में बेटे अकाय का जन्म हुआ. इनकी प्यारी केमिस्ट्री और मजबूत रिश्ता आज भी दुनियाभर के फैंस को प्रेरित करता है.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें


