5.3 C
Munich

भारत के जेराल्‍ड फोर्ड और अब्राहम लिंकन की जोड़ी, अब होंगे और घातक – indian navy aircraft carrier INS Vikramaditya INS Vikrant MiG29K fighter jet

Must read


होमताजा खबरदेश

भारत के जेराल्‍ड फोर्ड और अब्राहम लिंकन की जोड़ी, अब होंगे और घातक

Last Updated:

MiG-29K Fighter Jet: MiG-29K कैरियर बेस्‍ड मल्‍टीरोल सुपरसोनिक मल्‍टीरोल फाइटर जेट है. भारत के यूएसएस जेराल्‍ड फोर्ड और अब्राहम लिंकन के तौर पर विख्‍यात INS विक्रमादित्‍य एवं INS विक्रांत पर MiG-29K जेट की तैनाती सामरिक रूप से काफी अहम हैं. इंडियन नेवी के कई अभियान में इस मल्‍टीरोल लड़ाकू विमान ने अहम भूमिका निभाई है. अब इसको लेकर भारतीय नौसेना ने बड़ा कदम उठाया है.

Zoom

MiG-29K फाइटर जेट के सब-सिस्‍टम अब भारत में ही डेवलप करने की प्‍लानिंग है. (फाइल फोटो/PTI)

MiG-29K Fighter Jet: स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने की दिशा में भारतीय नौसेना ने अपने कैरियर बेस्‍ड लड़ाकू विमान बेड़े MiG-29K fighter jet के लिए अहम कदम उठाया है. नेवी ने भारतीय कंपनियों से इस बेड़े के महत्वपूर्ण सब-सिस्टम के विकास और निर्माण के लिए प्रस्ताव आमंत्रित किए हैं. इस पहल का उद्देश्य विमानों की उपलब्धता बढ़ाना, विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम करना और रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को मजबूत करना है. MiG-29K एक अत्याधुनिक, हर मौसम में ऑपरेट करने वाला सुपरसोनिक मल्टी-रोल फाइटर जेट है, जो भारतीय नौसेना के लिए प्रमुख कैरियर-आधारित स्ट्राइक एयरक्राफ्ट के रूप में कार्य करता है. यह विमान INS Vikramaditya और INS Vikrant से संचालित होता है और एयर डॉमिनेंस, समुद्री हमले तथा ‘सी डिनायल’ जैसी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाता है. यह कैरियर बैटल ग्रुप की सुरक्षा और समुद्र में शक्ति प्रदर्शन में भी अहम भूमिका निभाता है.

About the Author

authorimg

Manish Kumar

बिहार, उत्‍तर प्रदेश और दिल्‍ली से प्रारंभिक के साथ उच्‍च शिक्षा हासिल की. झांसी से ग्रैजुएशन करने के बाद दिल्‍ली यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में PG डिप्‍लोमा किया. Hindustan Times ग्रुप से प्रोफेशनल कॅरियर की शु…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article