12.9 C
Munich

प्लेइंग XI में नहीं था वैभव सूर्यवंशी का नाम, फील्डिंग को दौरान डगआउट में करते रहे आराम, फिर ओपनिंग में कैसे उतरे?

Must read


नई दिल्ली. राजस्थान रॉयल्स ने असम क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम, गुवाहाटी में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ धमाकेदार खेल दिखाते हुए जीत दर्ज की. वैभव सूर्यवंशी की तूफानी बल्लेबाजी ने फैंस को गदगद कर दिया.  शुक्रवार को जब राजस्थान की टीम खेलने उतरी तो प्लेइंग इलेवन में उनका नाम नहीं था. फील्डिंग के दौरान डग आउट में बैठकर वो मैच देखते नजर आए. खराब शुरुआत के बाद भी बेंगलुरु की टीम ने 201 रन बना डाला. कप्तान रजत पाटीदार ने फिफ्टी ठोकी. लक्ष्य का पीछा करने जब राजस्थान की टीम उतरी तो वैभव को बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतारा गया और उन्होंने मैच शुरुआत में ही एकतरफा कर दिया. 18वें ओवर में 4 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल किया.

200 से ज्यादा का लक्ष्य चेज कर रही राजस्थान के लिए वैभ सूर्यवंशी ने अपने ही अंदाज में शुरुआत की. उन्होंने 300 की स्ट्राइक रेट से रन बना डाले. महज 15 बॉल पर फिफ्टी ठोकी जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल थे. शतक की तरफ बढ़ रहे इस 15 साल के बैटर को क्रुणाल पंड्या ने विराट कोहली के हाथों कैच करवाया. महज 26 बॉल पर 78 रन बनाते हुए उन्होंने मैच को शुरुआत में ही आरसीबी के छीन लिया.

प्लेइंग XI में नहीं था वैभव सूर्यवंशी का नाम

RR इस मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK), गुजरात टाइटंस (GT) और मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ लगातार तीन जीत के बाद उतरी थी. बल्लेबाजी में वैभव सूर्यवंशी ने RR के लिए गजब का खेल दिखाया है लेकिन टॉस में जब RR की प्लेइंग XI घोषित होने पर उनका नाम नहीं था. ये बात हैरान करने वाली थी लेकिन इसके पीछे टीम मैनेजमेंट की खास योजना थी. वैभव को कोच और कप्तान ने बतौर इम्पैक्ट प्लेयर उतारने का फैसला लिया था और उनकी जगह पर संदीप शर्मा ने 4 ओवर का कोटा बतौर गेंदबाज डाला. बल्लेबाजी आई तो वैभव ओपनिंग करने आए और संदीप को प्लेइंग इलेवन से बाहर बिठा दिया गया.

RCB के खिलाफ प्लेइंग XI में वैभव सूर्यवंशी क्यों नहीं हैं

वैभव सूर्यवंशी इस मैच में प्लेइंग XI में नहीं थे. उन्हें चार इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट्स में शामिल किया गया है. RR ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. उन्हें प्लेइंग XI में जगह नहीं मिली है. जब टीम दूसरी पारी में बल्लेबाजी के लिए उतरी तो 15 साल के सूर्यवंशी मैदान पर यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग में वापसी हुई.

RR vs RCB प्लेइंग XI

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फेरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नंदरे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, बृजेश शर्मा

इम्पैक्ट सब्स: वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रेटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, फिलिप सॉल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारीयो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड

इम्पैक्ट सब्स: सुयश शर्मा, जैकब बेटेल, रसीख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article