12.2 C
Munich

अपने ही खिलाड़ी का शिकार कर बैठे कप्तान, शशांक सिंह को जाना पड़ा मैदान से बाहर, सिर पर लगा श्रेयस अय्यर का थ्रो

Must read


होमखेलक्रिकेट

अपने ही खिलाड़ी का शिकार कर बैठे कप्तान, शशांक सिंह को जाना पड़ा मैदान से बाहर

Last Updated:

आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मुकाबले में वह पल तब आया जब पावरप्ले का आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे थे. अर्शदीप की गेंद पर तालमेल की थोड़ी कमी दिखी और बैक-अप के चक्कर में श्रेयस अय्यर ने नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर एक तेज थ्रो फेंका बदकिस्मती से गेंद ने उम्मीद से अलग बाउंस (अनइवेन बाउंस) लिया और सीधे फील्डिंग कर रहे शशांक सिंह के सिर पर जा लगी. 

Zoom

पंजाब किंग्स के बल्लेबाज शशांक सिंह के सिर पर लगी गेंद, मैदान से बाहर लाए गए

नई दिल्ली. वानखेड़े स्टेडियम पर आमतौर पर वैसे तो आईपीएल के मैचों में चौकों और छक्को की बरसात होती है और यहां अक्सर गेंदबाज बल्लेबाजों से बचते हुए नजर आते है. पर पंजाब और मुंबई के बीच मैच मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसको देखकर लगा फील्डर्स को भी इस मैच में बचकर रहना चाहिए क्योंकि आउट फील्ड की असमतल उछाल आपका कभी भी काम तमाम कर सकती है.

आईपीएल 2026 के इस रोमांचक मुकाबले में वह पल तब आया जब पावरप्ले का आखिरी ओवर अर्शदीप सिंह फेंक रहे थे. अर्शदीप की गेंद पर तालमेल की थोड़ी कमी दिखी और बैक-अप के चक्कर में श्रेयस अय्यर ने नॉन-स्ट्राइकर एंड की ओर एक तेज थ्रो फेंका बदकिस्मती से गेंद ने उम्मीद से अलग बाउंस (अनइवेन बाउंस) लिया और सीधे फील्डिंग कर रहे शशांक सिंह के सिर पर जा लगी.

मैदान से बाहर गए शशांक सिंह 

अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले के अपने 2 ओवरों में सिर्फ 4 रन दिए और 2 विकेट भी लिए पर  लेकिन अंतिम गेंद पर हुई इस अनहोनी ने सबका ध्यान खींच लिया क्योंकि कप्तान का थ्रो सीधे सिर पर लगते ही शशांक मैदान पर गिर पड़े चोट की गंभीरता को देखते हुए फीजियो तुरंत मैदान पर आए और कनकशन प्रोटोकॉल के तहत उन्हें चेक किया गया.  शुरुआती जांच के बाद शशांक को मैदान से बाहर ले जाना पड़ा.  उनकी जगह टीम को कनकशन सब्स्टिट्यूट या फील्डिंग में बदलाव करने को मजबूर होना पड़ा.

अय्यर और शशांक का पुराना याराना 

कप्तान श्रेयस अय्यर और शशांक सिंह के बीच अच्छे संबंध माने जाते हैं, लेकिन पिछले सीजन (2025) में भी दोनों के बीच एक वाकया हुआ था जब अय्यर ने शशांक के ‘कैजुअल’ रन-आउट होने पर उन्हें काफी खरी-खोटी सुनाई थी.  इस बार मामला पूरी तरह एक दुर्घटना था, लेकिन कप्तान के थ्रो से ही चोटिल होने के कारण यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है. शशांक टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाते है और अपने कप्तान के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी है उनका चोटिल होना मैनेजमेंट के समीकरण को बिगाड़ सकता है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article