Last Updated:
Macron Calls PM Modi: पीएम नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों से फोन पर बात की है. दोनों नेताओं ने होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों की सुरक्षा और नेविगेशन की आजादी पर जोर दिया. इससे पहले मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप से भी इसी मुद्दे पर चर्चा की थी.
ट्रंप के बाद अब मैक्रों का मोदी को फोन.
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में बेकाबू हालात के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्रांस के राष्ट्रपति और अपने करीबी दोस्त इमैनुएल मैक्रों से फोन पर अहम बातचीत की है. दोनों वैश्विक नेताओं ने मिडिल ईस्ट के बिगड़ते समीकरणों और होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) में जहाजों की सुरक्षा को लेकर गहरी चिंता जताई है. खास बात यह है कि मैक्रों का यह कॉल राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से हुई बातचीत के ठीक 48 घंटे बाद आया है. पीएम मोदी ने साफ कर दिया है कि भारत क्षेत्र में शांति और स्थिरता बहाली के लिए फ्रांस के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा.
होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर मैक्रों और मोदी ने क्या प्लानिंग की है?
Received a phone call from my dear friend President Emmanuel Macron. We discussed the situation in West Asia and agreed on the need to urgently restore safety and freedom of navigation in the Strait of Hormuz.
We will continue our close cooperation to advance peace and stability…


