28.5 C
Munich

अब कभी IPL मैच में नजर नहीं आएगा 35 साल का ये स्टार, किया संन्यास का ऐलान

Must read


होमखेलक्रिकेट

अब कभी IPL मैच में नजर नहीं आएगा 35 साल का ये स्टार, किया संन्यास का ऐलान

Last Updated:

Murugan Ashwin Retirement: लेग-स्पिनर मुरुगन अश्विन ने 35 साल की उम्र में घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से संन्यास की घोषणा कर दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट के जरिए अपने एक दशक लंबे सफर पर विराम लगाया. 2016 में डेब्यू करने वाले अश्विन ने अपने आईपीएल करियर में राइजिंग पुणे सुपरजायंट, मुंबई इंडियंस और आरसीबी समेत छह फ्रेंचाइजी का प्रतिनिधित्व किया. आखिरी बार वह 2023 में आईपीएल मैच खेलते नजर आए थे.

Zoom

मुरुगन अश्विन ने आईपीएल और घरेलू क्रिकेट से लिया संन्यास.

नई दिल्ली. लेग-स्पिनर मुरुगन अश्विन ने सोमवार को घरेलू क्रिकेट और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) से संन्यास की घोषणा कर दी है. आईपीएल फ्रेंचाइजी और तमिलनाडु का अलग-अलग फॉर्मेट में प्रतिनिधित्व कर चुके 35 वर्षीय मुरुगन अश्विन ने इंस्टाग्राम पर साझा किए गए एक विस्तृत बयान में अपनी क्रिकेट यात्रा, तमिलनाडु क्रिकेट में अपने उभार और आईपीएल में अपने अनुभवों पर बात की. अश्विन ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “जब से मैंने 6 साल की उम्र में क्रिकेट खेलना शुरू किया, तभी से मुझे इस खेल से गहरा प्यार रहा है. इसने मुझे बहुत कुछ दिया है. क्रिकेट ने ही मुझे वह इंसान बनाया, जो मैं आज हूं. इसने मुझे मैदान पर खुद को पूरी तरह से व्यक्त करने का मौका दिया है. अब तक का यह सफर अविश्वसनीय रहा है. इसी को मद्देनजर रखते हुए, मैं आप सभी के साथ एक अपडेट साझा करना चाहता हूं.”

इसके बाद मुरुगन अश्विन ने घरेलू क्रिकेट और आईपीएल से हटने के अपने फैसले की पुष्टि करते हुए कहा, “मैं यह घोषणा करना चाहता हूं कि मैंने अपने घरेलू क्रिकेट करियर और आईपीएल में अपनी यात्रा को समाप्त करने का फैसला किया है. हालांकि, मैं नई चुनौतियों और अवसरों की तलाश करूंगा. मैं इस खेल को हमेशा की तरह पूरी प्रतिस्पर्धा के साथ खेलना जारी रखने के लिए उत्सुक हूं.”

View this post on Instagram





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article