28.5 C
Munich

श्रीलंका को मिला नया व्हाइट-बॉल कप्तान, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीमों का हुआ ऐलान

Must read


होमखेलक्रिकेट

श्रीलंका को मिला नया व्हाइट-बॉल कप्तान, वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीमों का ऐलान

Last Updated:

Kusal Mendis Sri Lanka Cricket: श्रीलंका के नए चयन पैनल ने वेस्टइंडीज दौरे (2 टेस्ट, 3 वनडे, 3 टी20) के लिए टीमें घोषित की हैं. टेस्ट की कप्तानी धनंजय डिसिल्वा और सीमित ओवरों की कुसल मेंडिस को मिली है, जबकि कामिंदु मेंडिस तीनों फॉर्मेट में उपकप्तान हैं. टीम में दो अनकैप्ड खिलाड़ी और विवादों में रहे नुवान तुषारा भी शामिल हैं.

Zoom

कुसल मेंडिस को बनाया गया सफेद बॉल टीमों का कप्तान.

कोलंबो. श्रीलंका के नए अंतरिम प्रशासन के तहत बने चयन पैनल ने सोमवार को वेस्टइंडीज के आने वाले दौरे के लिए तीन अलग-अलग राष्ट्रीय टीमों का ऐलान किया. टीम दो टेस्ट, तीन वनडे और टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने जाएगी. टेस्ट टीम में धनंजय डिसिल्वा को कप्तान बनाए रखा गया है और कामिंदु मेंडिस को उप कप्तान बनाया गया है. मेंडिस सीमित ओवरों की दोनों टीमों के भी उप कप्तान हैं, जबकि कुसल मेंडिस कप्तान हैं.

बल्लेबाज पासिंदु सूरियाबंदरा और तेज गेंदबाज इसिथा विजेसुंदरा ऐसे दो खिलाड़ी हैं जिन्हें टेस्ट टीम में शामिल किया गया है और जिन्होंने अभी तक कोई इंटरनेशनल मैच नहीं खेला है. सीमित ओवरों की टीम में लसिथ क्रूसपुले को भी जगह मिली है, जिन्होंने पिछले महीने न्यूजीलैंड ‘ए’ के खिलाफ शतक लगाया था.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article