Last Updated:
Connor Esterhuizen replaced tom banton in Gujarat titans: गुजरात टाइटंस को अपने स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा है. शुभमन गिल की टीम को बचे आईपीएल सीजन में टॉम बैंटन की सेवाएं नहीं मिल पाएंगी, क्योंकि वह चोटिल होने के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. उनकी जगह साउथ अफ्रीका के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल किया गया है.
गुजरात टाइटंस के स्क्वॉड में हुआ बदलाव.
नई दिल्ली. आईपीएल 2026 के बीच गुजरात टाइटंस को बड़ा झटका लगा है. टीम के बल्लेबाज टॉम बैंटन इंजरी की वजह से इस सीजन के बचे हुए मुकाबलों से बाहर हो गए हैं. बैंटन की जगह पर जीटी ने साउथ अफ्रीका के विकेटकीपर-बल्लेबाज कॉनर एस्टरहुइजन को टीम में शामिल किया है. आईपीएल ने आधिकारिक जानकारी में कहा, ‘टॉम बैंटन उंगली में चोट के कारण टाटा आईपीएल 2026 से बाहर हो गए हैं. 24 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज एस्टरहुइजन ने हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में साउथ अफ्रीका के लिए अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है.’
बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में एस्टरहुइजन ने जबरदस्त खेल दिखाया और दो बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे. उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी चुना गया, जिसकी बदौलत उनकी टीम ने 1-2 से पिछड़ने के बाद सीरीज 3-2 से जीती. उन्होंने 5 पारियों में 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 200 रन बनाए थे. एस्टरहुइजन पहली बार आईपीएल में खेलते नजर आएंगे. गुजरात टाइटंस ने उन्हें उनके बेस प्राइस 75 लाख रुपये में टीम के साथ जोड़ा है.
गुजरात टाइटंस के स्क्वॉड में हुआ बदलाव.
बैंटन के नाम टी20 में चार शतक
बैंटन के नाम टी20 क्रिकेट में चार शतक दर्ज हैं. आईपीएल 2026 के ऑक्शन में गुजरात टाइटंस ने बैंटन को 2 करोड़ की बोली लगाते हुए टीम से जोड़ा था. हालांकि, उन्हें इस सीजन में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. बैंटन को 218 टी20 मैचों का अनुभव है, जिसमें 5350 रन बनाए हैं. चार शतक के अलावा 29 अर्धशतक भी उनके बल्ले से निकले हैं. नाबाद 107 रन उनका बेस्ट स्कोर है. उन्होंने आईपीएल में केकेआर के लिए खेलते हुए डेब्यू किया था. हालांकि, अब तक सिर्फ दो ही मैच खेल पाए हैं.
गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन
गुजरात टाइटंस का प्रदर्शन आईपीएल 2026 में अब तक मिलाजुला रहा है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम ने 4 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से जीटी को 2 मैच में जीत मिली है. वहीं, 2 मुकाबलों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए पिछले मुकाबले में टीम का प्रदरर्शन शानदार रहा था. गुजरात टाइटंस ने एलएसजी को 7 विकेट से हराया था. पहले बल्लेबाजी करते हुए एलएसीजी ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 164 रन लगाए थे. 165 रनों के लक्ष्य को जीटी ने 18.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था. शुभमन गिल ने 40 गेंदों में 56 रन बनाए, तो जोस बटलर ने 37 गेंदों में 60 रनों की दमदार पारी खेली थी. गुजरात का अगला मुकाबला केकेआर से है. गिल की टीम इस मैच को नाम कर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी.
About the Author

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें


