5.3 C
Munich

अब सुबह 8 बजे से नहीं खुलेंगे UP के स्कूल, प्रचंड होती गर्मी के बीच आया नया आदेश

Must read


Last Updated:

UP Schools Time : भीषण गर्मी को देखते हुए यूपी के स्कूलों का समय बदल दिया गया है. अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी. शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में रहना अनिवार्य है. नया नियम बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में लागू होगा. मान्यता प्राप्त स्कूलों को अपने हिसाब से निर्णय लेने की छूट रहेगी. सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी से बचाया जा सके.

Zoom

बच्चों को लू और तेज धूप से बचाने के लिए फैसला लिया गया है. (फाइल फोटो)

लखनऊ. उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए आठवीं तक स्कूलों का समय बदल दिया गया है. अब सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कक्षाएं लगेंगी. शिक्षकों को दोपहर 1:30 बजे तक स्कूल में रहना अनिवार्य है. बच्चों को लू और तेज धूप से बचाने के लिए फैसला लिया गया है. पहले सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल चल रहे थे. बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में नया समय लागू होगा. प्रार्थना सभा और योगाभ्यास सुबह 7:30 से 7:40 बजे तक होगा. मध्यावकाश सुबह 10 बजे से 10:15 बजे तक रहेगा. शिक्षकों और कर्मचारियों का समय 7:30 से 1:30 बजे तक तय किया गया है.

मान्यता प्राप्त स्कूलों को अपने हिसाब से निर्णय लेने की छूट रहेगी. सभी जिलों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि इस आदेश का सख्ती से पालन कराया जाए, ताकि बच्चों को भीषण गर्मी और लू से बचाया जा सके. इससे पहले गर्म मौसम और लू के चलते प्रदेश के कम से कम दो जिलों में स्कूलों का समय बदल दिया गया था. पहला अपडेट प्रयागराज से आया. यहां कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी स्कूलों को 20 अप्रैल से सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक खोलने का आदेश जारी हुआ. यह आदेश सभी बोर्ड के स्कूलों पर लागू होगा. इस आदेश को प्रयागराज के जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जारी किया.

इससे पहले सोनभद्र जिले में भी स्कूलों को सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक संचालित करने का आदेश जारी हुआ. मथुरा जिले में भी कक्षा 1 से आठवीं तक के सभी स्कूलों का समय बदल दिया गया है. यहां भी स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक कर दिया गया. पहले स्कूल सुबह 8:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक चल रहे थे. मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक लू चलने की चेतावनी जारी की है. रात के तापमान में भी बढ़ोतरी देखने को मिलेगी, जिससे गर्मी की तीव्रता और तेज हो सकती है.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article