Last Updated:
Arshdeep Singh new Controversy: पंजाब किंग्स के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह आईपीएल 2026 में अपनी विवादित हरकतों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच से पहले अर्शदीप ने अपने वीडियो में तिलक वर्मा को अंधेरा कहा था. वहीं अब उन्होंने अपने ही साथी खिलाड़ी प्रियांश आर्य के साथ ऐसा मजाकिया व्यवहार किया जिससे वह असहज हो गए.
अर्शदीप सिंह एक बार फिर विवादों में
नई दिल्ली: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में अपने खेल से ज्यादा विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे हैं. अर्शदीप सिंह के ब्लॉग में युजवेंद्र चहल का वेपिंग कांड हो या फिर मुंबई इंडियंस के तिलक वर्मा पर उनका आपत्तिजनक टिप्पणी. इस बार उन्होंने अब अपने ही टीममेट प्रियांश आर्य को ट्रोल कर दिया. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें प्रियांश आर्य टीम बस में हरप्रीत बराड़ के बगल में बैठे फोन चला रहे हैं.
इस दौरान पीछे से अर्शदीप सिंह की आवाज आती है, जिसमें वह कहते हैं कि, “क्या क्यूट आदमी है. स्माइल करियो.. अपने दांत दिखा.. दांत, ओए स्माइल कर!” इस दौरान उनके बगल में बैठे हरप्रीत सीटियां बजा रहे थे. शुरू में तो प्रियांश का रिएक्शन बिल्कुल नॉर्मल था, लेकिन कुछ सेकंड में उनका चेहरा उतरा गया. प्रियांश के चेहर पर ऐसा भाव आ गया, जिससे साफ पता चल रहा था कि वह अर्शदीप सिंह के मजाक से असहज महसूस कर रहे हैं.
That discomfort on Priyansh Arya’s face when Arshdeep singh mocked him for his teeth gaps.
After getting Samreen kaur, This lassi is not stopping from body shaming, Racist comments or trolling anyone for looks.


