22.4 C
Munich

आईपीएल में सिर्फ एक सीजन खेलने वाले ये 5 खिलाड़ी, आगे खेलते तो छप्पड़फाड़ पैसा मिलता

Must read


Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले सीजन में कुल 11 पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था. हालांकि, दुर्भाग्य से पहले सीजन के बाद और किसी भी प्लेयर को फिर आईपीएल में कभी खेलने का मौका मिला. उनमें से पांच खिलाड़ी तो ऐसे थे जो अगर आगे के आईपीएल में सीजन में खेलते तो उन पर टीमें पैसों की बारिश कर सकते थे.

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत साल 2008 में हुई थी. इसके बाद से इस लीग के 18 सीजन हो चुके हैं और अभी 19वां सीजन खेला जा रहा है. पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स चैंपियन बनी थी. ऐसे में आइए जानते हैं पहले सीजन के ऐसे ही उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो आगे खेलते तो उन पर पैसों की बारिश होती. बदकिस्मती से इस लिस्ट में अधिकतर नाम पाकिस्तानी प्लेयर का ही है.

Tanveer

इस लिस्ट में पहला नाम आता है तेज गेंदबाज सोहेल तनवीर का. सोहेल तनवीर आईपीएल के पहले सीजन में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे. इस सीजन में सोहेल पर्पल कैप होल्डर थे. उन्होंने 11 मैच में 22 विकेट लिए थे. उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 14 रन देकर 6 विकेट लेने का है, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच राजनीतिक तनाव के कारण सोहेल इसके बाद फिर कभी आईपीएल में नहीं खेल पाए.

Afridi

पाकिस्तान के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं जो आईपीएल के पहले सीजन में हिस्सा लिए थे. आईपीएल अफरीदी डेक्कन चार्जर्स की टीम में शामिल थे और वह कुल 10 मैच खेले थे, लेकिन कुछ खास कमाल नहीं कर पाए. बैटिंग में अफरीदी ने 81 रन बनाए जबकि बॉलिंग में उनके नाम 9 विकेट दर्ज है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

Akhtar

दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज का तमगा पाने वाले शोएब अख्तर भी आईपीएल के पहले सीजन में खेले थे. शोएब अख्तर कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम ने खरीदा था. लीग के पहले सीजन में अख्तर को सिर्फ 3 मैच में खेलने का मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 5 विकेट हासिल किए.

Malik

पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक भी आईपीएल के पहले सीजन में खेलने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं. शोएब मलिक लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स जो अब दिल्ली कैपिटल्स बन चुकी है टीम में थे. पहले सीजन में एबी डिविलियर्स, ग्लेन मैक्ग्रा और तिलकरत्ने दिलशान जैसे दिग्गज विदेशी खिलाड़ियों की मौजूदगी के कारण मलिक को केवल 7 मैच खेलने का मौका मिला, जिसमें उन्होंने 52 रन बनाए और 2 विकेट लिए.

Misbah

इस लिस्ट में 5वां बड़ा नाम मिस्बाह उल हक का है. मिस्बाह उल हक भी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम में शामिल थे. आईपीएल के पहले सीजन में मिस्बाह को आरसीबी की तरफ से 8 मैचों में मौका मिला था, जिसमें उन्होंने 117 रन बनाए थे. मिस्बाह भी उनक खिलाड़ियों में से एक जो अगर आईपीएल में आगे खेलते तो उन पर जमकर पैसे बरसते.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article