Last Updated:
CSK vs LSG IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 53वें मैच में लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत बल्लेबाजी में पूरी तरह से फ्लॉप रहे. पंत को सीएसके के तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने आउट किया. ऋषभ पंत ने टीम के लिए 12 गेंद में 15 रनों का योगदान दिया, जिसमें उन्होंने 2 चौके लगाए. इस तरह पंत एक बार फिर से फेल रहे.
सीएसके के खिलाफ 15 रन बनाकर आउट हुए ऋषभ पंत
नई दिल्ली: लखनऊ सुपरजायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर बल्लेबाजी में फेल रहे. चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ आईपीएल 2026 के 53वें मैच में पंत 12 गेंद में सिर्फ 15 रन बनाकर आउट हो गए. पंत की नाकामी का ही परिणाम है कि लखनऊ इस सीजन के प्लेऑफ से बाहर होने की रेस में सबसे आगे है. आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत इस सीजन में अपनी टीम के लिए 11 मैचों में सिर्फ सिर्फ 251 रन ही बनाए पाए हैं. यही कारण है कि पंत को इस सीजन का सबसे फ्लॉप खिलाड़ी बताया जा रहा है.
लखनऊ ने आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत को 27 करोड़ रुपए की बड़ी रकम में खरीदा था, लेकिन अब यह खिलाड़ी टीम के लिए बोझ बन चुका है. सीएसके के खिलाफ मुकाबले में तेज गेंदबाज जेमी ओवरटन ने पंत को आउट किया. पंत ओवरटन के खिलाफ प्लेडाउन हुए. पंत ने जिस तरह से अपना विकेट गंवाया उससे वह बिल्कुल भी खुश नहीं दिखे. सिर्फ पंत ही नहीं, डगआउट में बैठे लखनऊ के कोचिंग स्टाफ भी कप्तान की बल्लेबाजी से निराश नजर आए.
लखनऊ के लिए जोश इंग्लिस ने जड़ा अर्धशतक
सीएसके के खिलाफ टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने वाली लखनऊ के लिए मिचेल मार्श के साथ मिलकर जोश इंग्लिस ने दमदार शुरुआत की. खास तौर पर इंग्लिस ने ताबड़तोड़ अंदाज में बैटिंग करते हुए सिर्फ 33 गेंद में 85 रन कूट दिए. अपनी इस पारी में उन्होंने 10 चौके 6 छक्के भी लगाए. इसके अलावा उनके साथ ओपनिंग करने वाले मार्श ने 10 गेंद में 10 रन बनाए.
हालांकि, इंग्लिस के आउट होते ही लखनऊ की टीम लड़खड़ा गई लेकिन मिडिल ऑर्डर शहबाज अहमद ने 25 गेंद में 43 रनों की पारी खेलकर लखनऊ के स्कोर को 200 रन के पार पहुंचाया. इसके अलावा टीम के लिए अक्षत रघुवंशी ने 18 और हिम्मत सिंह ने 17 रनों का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी की बात करें तो सीएसके की तरफ से जेमी ओवरटन ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा अंशुल कंबोज के खाते में 2 और नूर अहमद ने 1 विकेट लिए.
About the Author

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…और पढ़ें


