लखनऊः उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम का रुख बदलने वाला है. भारतीय मौसम विज्ञान यानी कि आईएमडी के मुताबिक 12 मई को सहारनपुर, शामली, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, रामपुर, मुरादाबाद, मेरठ और बागपत जिले में आंधी और बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं 13 मई को देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, सीतापुर, हरदोई, कन्नौज, औरेया, मैनपुरी, इटावा, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, खीरी, पीलीभीत, बरेली, रामपुर, मुरादाबाद, ज्योतिबा फुले नगर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, शामली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, संभल, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, कांशीरामनगर, बदायूं, बरेली, बागपत, शामली, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, अलीगढ़, मथुरा, बुलंदशहर, हरदोई, सीतापुर में येलो अलर्ट जारी किया गया है.
कैसा रहने वाला है देश का मौसम
पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 10 से 14 मई के दौरान छिटपुट हल्की से मध्यम वर्षा, गरज, बिजली और तेज हवाएं (30-60 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 12 और 13 मई को, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 13 और 14 मई को, राजस्थान में 11 और 12 मई को आंधी-बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 10 से 13 मई के दौरान छिटपुट से लेकर काफी व्यापक हल्की से मध्यम वर्षा/बर्फबारी, छिटपुट गरज, बिजली और तेज हवाएं (40-60 किमी प्रति घंटा की गति तक) चलने की संभावना है. हिमाचल प्रदेश में 11 से 15 मई के दौरान और उत्तराखंड में 11 से 14 मई के दौरान बारिश की संभावना है. जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ्फरबाद में 11 और 12 मई को छिटपुट ओलावृष्टि की संभावना है.
राजधानी लखनऊ में कैसा रहने वाला है मौसम
मौसम विभाग के मुताबिक 1 मार्च से 10 मई के बीच लखनऊ में सामान्य से 348 प्रतिशत अधिक बारिश रिकॉर्ड की गई है. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस असामान्य बदलाव के पीछे पुरवा हवाओं, पश्चिम विक्षोभ और ईस्ट-वेस्ट ट्रफ की संयुक्त सक्रियता मुख्य वजह है, जिसने तापमान को कंट्रोल रखा और लू जैसे हालात बनने नहीं दिए. मौसम विभाग के मुताबिक एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्रदेश के तराई क्षेत्रों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. इसका असर कई जिलों में दिखाई देगा. वहीं राजधानी लखनऊ में अगले तीन दिनों तक मुख्य रूप से बादलों की आवाजाही रहने का अनुमान है. सोमवार को मौसम शुष्क रह सकता है. लेकिन तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होने की संभावना है.


