10.9 C
Munich

120 साल में पहली बार हुआ ऐसा…18 साल के बॉलर ने डेब्यू में हैट्रिक लेकर मचाई तबाही, विरोधियों के उड़े होश!

Must read


होमखेलक्रिकेट

120 साल बाद हुआ ऐसा,18 साल के बॉलर ने डेब्यू में हैट्रिक लेकर मचाई सनसनी

Last Updated:

Tom Norton takes hattrick: ग्लैमर्गन के 18 वर्षीय तेज गेंदबाज टॉम नॉर्टन ने काउंटी चैंपियनशिप डेब्यू पर हैट्रिक लेकर 120 साल पुराना इतिहास दोहरा दिया है. समरसेट के खिलाफ कार्डिफ में खेलते हुए नॉर्टन ने जेम्स रीव, टॉम लैमोनबी और आर्ची वॉन को लगातार गेंदों पर आउट कर यह उपलब्धि हासिल की. वह 1906 के बाद डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले पहले और फर्स्ट क्लास क्रिकेट इतिहास के सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं. उनके इस जादुई स्पेल ने समरसेट को बैकफुट पर धकेल दिया है.

Zoom

18 साल के गेंदबाज ने करियर के पहले ही मैच में बनाया महारिकॉर्ड.

नई दिल्ली. कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर रविवार को क्रिकेट इतिहास का एक ऐसा पन्ना लिखा गया, जिसकी गूंज दशकों तक सुनाई देगी. ग्लैमर्गन के 18 वर्षीय मध्यम तेज गेंदबाज टॉम नॉर्टन ने अपने काउंटी चैंपियनशिप डेब्यू पर वह कारनामा कर दिखाया, जो पिछले 120 सालों में कोई गेंदबाज नहीं कर सका था. समरसेट के खिलाफ मैच के दूसरे दिन नॉर्टन ने हैट्रिक लेकर न केवल मेहमान टीम की कमर तोड़ दी, बल्कि रिकॉर्ड बुक में अपना नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज करा लिया. नॉर्टन अब 1906 में हरबर्ट सेजविक के बाद काउंटी डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. साथ ही अठारह साल और 274 दिन की उम्र में वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट डेब्यू पर हैट्रिक लेने वाले दुनिया के सबसे युवा गेंदबाज भी बन गए हैं.

कार्डिफ में चल रहे इस मुकाबले का दूसरा दिन किसी रोलर-कोस्टर राइड से कम नहीं था. पूरे दिन में कुल 17 विकेट गिरे, जिससे खेल की अनिश्चितता और रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया. दिन की शुरुआत में ग्लैमर्गन ने समरसेट की पहली पारी का आखिरी विकेट जल्दी चटका दिया. इसके बाद ग्लैमर्गन ने अपनी पहली पारी में जुझारू बल्लेबाजी करते हुए 229 रन बनाए. हालांकि समरसेट के पास पहली पारी के आधार पर 125 रनों की बढ़त थी, लेकिन खेल के अंतिम घंटे में जो हुआ उसकी कल्पना किसी ने नहीं की थी.

18 साल के गेंदबाज ने करियर के पहले ही मैच में बनाया महारिकॉर्ड.

टॉम नॉर्टन का ऐतिहासिक ओवर
समरसेट की दूसरी पारी शुरू हुए अभी कुछ ही समय हुआ था कि टॉम नॉर्टन (Tom Norton) ने कहर बरपाना शुरू कर दिया. नॉटर्न ने पहला शिकार ओपनर जेम्स रीव को बनाया जो पहली पारी में 4 रन पर आउट हुए थे. इस बार 13 गेंदों तक संघर्ष करने के बाद नॉर्टन की गेंद पर गच्चा खा गए.गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेकर सीधे दूसरी स्लिप में खड़े आसा ट्राइब के हाथों में गई. अगली ही गेंद पर टॉम लैमोनबी क्रीज पर आए. नॉर्टन ने सटीक लाइन और लेंथ से उन्हें भी छकाया. गेंद फिर से किनारा लेकर विकेटकीपर क्रिस कुक के दस्तानों में समा गई. लैमोनबी ‘गोल्डन डक’ पर पवेलियन लौटे. पूरा स्टेडियम सांसें थामे खड़ा था. स्ट्राइक पर थे आर्ची वॉन। नॉर्टन ने गेंद को अंदर की तरफ स्विंग कराया, जिसे वॉन ने लेग साइड में फ्लिक करने की कोशिश की, लेकिन गेंद पैड पर जा लगी। जोरदार अपील हुई और अंपायर ने बिना देरी किए उंगली उठा दी.

रिकॉर्ड्स की बौछार
इस हैट्रिक के साथ नॉर्टन ने क्रिकेट के इतिहास को झकझोर कर रख दिया. 120 साल पहले 1906 में हरबर्ट सेजविक ने डेब्यू पर यह उपलब्धि हासिल की थी. नॉर्टन की इस उपलब्धि की खास बात उनकी उम्र है. महज 18 साल की उम्र में इस तरह का मानसिक संतुलन और कौशल दिखाना उन्हें भविष्य का बड़ा सितारा बनाता है. हैट्रिक के बाद टॉम नॉटर्न ने कहा, ‘ यह किसी सपने जैसा है. मुझे बस सही टप्पे पर गेंद डालनी थी और किस्मत ने मेरा साथ दिया. डेब्यू पर हैट्रिक लेना और वो भी इतने पुराने रिकॉर्ड को तोड़ना, मेरे लिए गर्व की बात है.’

स्टंप्स तक समरसेट की बदहाली
नॉर्टन की हैट्रिक के बाद समरसेट का स्कोर 7 रन पर 3 विकेट था, लेकिन तबाही अभी रुकी नहीं थी. पांच ओवर बाद रयान हेडली ने जोशुआ थॉमस को आउट कर स्कोर 4 विकेट पर 15 रन कर दिया. समरसेट ने रणनीति के तहत जैक लीच को ‘नाइटवॉचमैन’ के रूप में भेजा, लेकिन वह भी शून्य पर आउट हो गए. दिन का खेल खत्म होने से ठीक पहले नॉर्टन ने अपना चौथा विकेट झटका, जब उन्होंने विल स्मीड को पवेलियन का रास्ता दिखाया. दिन का खेल समाप्त होने तक समरसेट का स्कोर 32/6 था.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article