7.3 C
Munich

आगरा में सीआरपीएफ की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी, ऐसे करें आवेदन और इस तरह करें तैयारी मिलेगी सफलता

Must read


Last Updated:

आगरा में सीआरपीएफ भर्ती 2026 को लेकर छात्रों में उत्साह है, क्योंकि इस बार 9 हजार से अधिक पदों पर भर्तियां निकली हैं. वरिष्ठ प्रोफेसर राजपाल सिंह के अनुसार कांस्टेबल (ट्रेड्समैन और टेक्निकल) के लिए 9096 पुरुष और 79 महिलाओं के पद हैं, जबकि पायनियर विंग में 20 पद शामिल हैं. आवेदन की अंतिम तिथि 19 मई तय की गई है और जनरल, ओबीसी व ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए 100 रुपये शुल्क है, जबकि एससी/एसटी के लिए आवेदन निःशुल्क है.

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा में कई स्टूडेंट्स का सपना है कि वह सीआरपीएफ में नौकरी करें. लंबे समय से सीआरपीएफ भर्ती की प्रतीक्षा कर रहे  स्टूडेंट्स के लिए अब सुनहरा अवसर है. सीआरपीएफ में बंपर भर्तियां निकली हुई है. इस साल सीआरपीएफ ने 9 हजार से अधिक भर्तियां निकाली है, तो ऐसे में जो स्टूडेंट्स लंबे समय से इसकी तैयारी कर रहे थे उनके लिए यह बेहद खुशखबरी है. 19 मई तक लास्ट आवेदन लिए जा रहे है, इसके बाद जल्द ही एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जायेगा. थोड़ी मेहनत और लग्न से यह भर्ती निकाली जा सकती है. सीआरपीएफ भर्ती को लेकर आगरा के वरिष्ठ प्रोफेसर ने स्टूडेंट्स को खास गुरुमंत्र दिया है. उन्होंने सीआरपीएफ से जुडी हर बारीकी और अपडेट स्टूडेंट्स को दी है, कि आखिर किस तरह वह इस भर्ती को आसानी से निकाल सकते हैं.

ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
आगरा के वरिष्ठ प्रोफेसर राजपाल सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ ने 2026 में बंपर भर्तियां निकाली हुई है. उन्होंने बताया कि कांस्टेबल (ट्रेडसमान और टेक्निकल) के लिए 9096 पुरुष और 79 महिलाओं की भर्ती होनी है. उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कांस्टेबल ट्रेडसमान (पिओनीर विंग)के लिए पुरुषो के 20 आवेदन मांगे है. इस तरह सीआरपीएफ में कुल 9116 पोस्ट पर आवेदन मांगे है. ऐसे में स्टूडेंट्स काफ़ी खुश है. उन्होंने बताया कि जनरल, ओबीसी और EWS के स्टूडेंट्स 100 रूपये शुल्क जमा कर आवेदन कर सकते है. SC/ST के लिए आवेदन निशुल्क है. ऑनलाइन पेमंट कर आसानी से आवेदन किया जा सकता है. उन्होंने कहा कि 19 मई आवेदन कि आखिरी तिथि है. आवेदन के कुछ समय बाद एडमिट कार्ड उपलब्ध कराया जायेगा जिसके बाद ही एग्जाम डेट बताई जा सकेगी. उन्होंने कहा कि सीआरपीएफ में जो ड्राइवर पोस्ट है उसके लिए उम्र लिमिट 21 से 27 वर्ष के बिच मांगी गई है. दूसरी तरफ अन्य पोस्ट के लिए 18 से 23 वर्ष के उम्मीदवार आवेदन कर सकते है. प्रोफेसर ने कहा कि स्टूडेंट्स अपने नज़दीकी साइबर कैफे से भी इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते है. 19 मई लास्ट डेट है इसलिए जो स्टूडेंट्स रह गए है वह जल्द से जल्द भर्ती के लिए आवेदन कर दें.

स्टडी और फिटनेस दोनों फिट होने की है जरूरत
आगरा के वरिष्ठ प्रोफेसर राजपाल सिंह ने बताया कि सीआरपीएफ भर्ती के लिए स्टूडेंट्स को स्टडी के साथ शारीरिक फिटनेस भी जरूरी है. उन्होंने कहा कि इसमें पहले रिटर्न स्टूडेंट्स को निकालना होता है उसके बाद शारीरिक फिटनेस टेस्ट पास करना होगा फिर मेडिकल क्लियर होने के बाद भर्ती होती है. उन्होंने कहा कि इसलिए स्टडी के साथ स्टूडेंट्स को अपने भाग दौड़ पर भी ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि यदि स्टूडेंट्स प्रतिदिन 45- 60 मिनट दौड़ लगाए तो उनकी अच्छी प्रैक्टिस हो पायेगी. इसके अलावा व्यायाम पर भी ध्यान दें. प्रो. राजपाल ने बताया कि स्टडी में स्टूडेंट्स को मेथ, जीके, रीजनिंग और हिंदी पर फोकस करना होगा. उन्होंने कहा कि 10वीं बेस मेथ स्टूडेंट्स को क्लियर करनी होगी. इसके अलावा जनरल नॉलेज अच्छे से पढ़नी चाहिए उससे कई सवाल परीक्षा में आते है. प्रोफेसर ने कहा कि यदि स्टूडेंट्स थोड़ी मेहनत कर लेता है तो वह आसानी से यह लिखित परीक्षा को निकाल सकता है.

About the Author

Monali Paul

नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article