Last Updated:
आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में जब चेन्नई सुपरकिंग्स अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स से भिड़ने उतरेगी, तो मैच से ज्यादा चर्चा एक नाम के इर्द-गिर्द घूमेगी और वो होगा 44 साल माही का. चेन्नई के इस दिग्गज के खेलने या न खेलने और संभावित संन्यास को लेकर अटकलें लगातार तेज होती जा रही हैं.
महेंद्र सिंह धोनी आज खेल सकते है चेपॉक में अपना आखिरी IPL मैच
नई दिल्ली. चेन्नई का चेपॉक स्टेडियम पीली जर्सी का समंदर और हर तरफ गूंजता एक ही नाम धोनी थाला. आईपीएल 2026 के इस अहम मोड़ पर चेन्नई ज अपने घर में सनराइजर्सेस हैदराबैदसे भिड़ने जा रही है, तब मुकाबले से कहीं ज्यादा चर्चा उस शख्स की है जिसने इस फ्रेंचाइज़ी को पहचान दी. क्या धोनी मैदान पर उतरेंगे? और अगर उतरे, तो क्या यह चेपॉक में उनका आखिरी सलाम होगा? इन सवालों के बीच फैंस की धड़कनें तेज हैं, क्योंकि यह सिर्फ एक मैच नहीं एक युग के संभावित अंत की कहानी भी हो सकती है.
आईपीएल 2026 के 13वें मुकाबले में जब चेन्नई सुपरकिंग्स अपने घरेलू मैदान पर सनराइजर्स से भिड़ने उतरेगी, तो मैच से ज्यादा चर्चा एक नाम के इर्द-गिर्द घूमेगी और वो होगा 44 साल माही का. चेन्नई के इस दिग्गज के खेलने या न खेलने और संभावित संन्यास को लेकर अटकलें लगातार तेज होती जा रही हैं.
क्या चेपॉक में होगा ‘आखिरी दर्शन’?
फैंस के मन में सबसे बड़ा सवाल यही है अगर धोनी खेलते हैं, तो क्या यह उनका चेपॉक में आखिरी मैच होगा? फिलहाल ऐसा कोई ठोस संकेत नहीं है कि वे संन्यास लेने वाले हैं, लेकिन उनके हर मैच के साथ यह आशंका और भावनाएं दोनों बढ़ती जा रही हैं. धोनी का असर सिर्फ मैदान तक सीमित नहीं है. उनके साथी खिलाड़ी भी उनके क्रेज को देखकर हैरान हैं. स्पेंसर जॉनसन ने कहा कि उन्होंने अपने करियर में ऐसा जुनून पहले कभी नहीं देखा इतने लोग सिर्फ धोनी को देखने के लिए स्टेडियम में उमड़ते हैं. 2021 में धोनी संकेत भी दे चुके है कि वो अपना अंतिम मैच चेन्नई में ही खेलना चाहते है.
धोनी की फिटनेस और रहस्य बना फैसला
टूर्नामेंट की शुरुआत में पिंडली की चोट से जूझ रहे धोनी अब फिट बताए जा रहे हैं. नेट्स में लंबी बैटिंग और विकेटकीपिंग करते हुए उन्हें देखा गया है, लेकिन इसके बावजूद पिछले कुछ मैचों में उन्होंने मैदान पर कदम नहीं रखा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे टीम के संतुलन को बिगाड़ना नहीं चाहते थे यही वजह है कि फिट होने के बावजूद उन्होंने खुद को बाहर रखा. हाल ही में चेन्नई में उनके लंबे नेट सेशन ने उम्मीद जरूर जगाई है. पहले उन्होंने ग्राउंड शॉट्स खेले, फिर बड़े शॉट्स पर काम किया और बीच में स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ खास अभ्यास भी किया लेकिन इसके बावजूद उनकी प्लेइंग इलेवन में मौजूदगी अभी भी तय नहीं मानी जा सकती.
प्लेऑफ की रेस में CSK की स्थिति
रितुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK ने चोटों और लगातार हार के बावजूद वापसी की है. 12 मैचों में 6 जीत और 12 अंकों के साथ टीम अभी भी प्लेऑफ की दौड़ में बनी हुई है लेकिन आगे बढ़ने के लिए उन्हें कम से कम 16 अंक तक पहुंचना होगा यानी आखिरी दोनों मैच जीतना अब जरूरी हो गया है. CSK के लिए यह मुकाबला सिर्फ एक और लीग मैच नहीं है, बल्कि भावनाओं, उम्मीदों और भविष्य से जुड़ा हुआ है. क्या धोनी मैदान पर उतरेंगे? अगर उतरेंगे, तो क्या यह आखिरी बार होगा? इन सवालों के जवाब भले मैच के दिन मिलें, लेकिन इतना तय है चेपॉक एक बार फिर “धोनी-धोनी” के नारों से गूंजने वाला है.
About the Author

मैं, राजीव मिश्रा, वर्तमान में नेटवर्क 18 में एसोसिएट स्पोर्ट्स एडिटर के रूप में कार्यरत हूँ. इस भूमिका में मैं डिजिटल स्पोर्ट्स कंटेंट की योजना, संपादकीय रणनीति और एंकरिंग की जिम्मेदारी निभाता हूँ. खेल पत्रका…और पढ़ें


