16 C
Munich

आज रिटायर हो रहे हैं जस्टिस शेखर यादव, VHP के कार्यक्रम में विवादित बयान से आए थे सुर्खियों में

Must read


Last Updated:

Prayagraj News: विश्व हिंदू परिषद् के एक कार्यक्रम में विवादित बयान देकर सुर्ख़ियों में आए इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव बुधवार को रिटायर हो जायेंगे. उनके रिटायर होने से उनके खिलाफ लाया गया महाभियोग प्रस्ताव निरर्थक हो जाएगा.

ख़बरें फटाफट

Zoom

आज रिटायर होंगे जस्टिस शेखर यादव

प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट के जस्टिस शेखर कुमार यादव बुधवार को रिटायर हो जाएंगे. बुधवार को उनके रिटायरमेंट पर उन्हें हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रेफरेंस में विदाई दी जाएगी विदाई. उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव पिछले एक साल से अधिक समय से लंबित है, उनके रिटायर होने पर अब महाभियोग का प्रस्ताव भी स्वतः खत्म हो जाएगा. जस्टिस शेखर कुमार यादव ने 12 दिसंबर 2019 को हाईकोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी, जबकि 26 मार्च 2021 को उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया था.

8 दिसंबर 2024 को प्रयागराज में विश्व हिंदू परिषद के विधिक प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में “समान नागरिक संहिता की संवैधानिक आवश्यकता” विषय पर व्याख्यान दिया था, जिसमें जस्टिस शेखर कुमार यादव ने कहा था कि देश बहुसंख्यक समाज की इच्छाओं के अनुसार चलेगा, इस दौरान उन्होंने एक आपत्तिजनक शब्द “कठमुल्ला” का भी प्रयोग किया, जिसकी व्यापक आलोचना हुई. इस भाषण पर संज्ञान लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने जस्टिस शेखर कुमार यादव से स्पष्टीकरण मांगा था. यही नहीं उनसे कहा गया था कि आप खेद प्रकट कर दीजिए, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से मना कर दिया था और कहा था कि उन्होंने ऐसा कुछ भी गलत नहीं बोला है. इसके बाद 13 दिसंबर 2024 को उनके खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव राज्यसभा के महासचिव को सौंपा गया, जिस पर 55 सांसदों के हस्ताक्षर थे, जो आवश्यक 50 सांसदों की संख्या से अधिक है.

राज्यसभा में लंबित है महाभियोग प्रस्ताव

हालांकि, यह महाभियोग प्रस्ताव अभी भी राज्यसभा में लंबित है, लेकिन इससे पहले ही जस्टिस यादव सेवानिवृत्त हो रहे हैं, ऐसे में उनके रिटायरमेंट के अवसर पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में फुल कोर्ट रेफरेंस आयोजित गया है. फुल कोर्ट रेफरेंस बुधवार को चीफ जस्टिस की कोर्ट में अपराह्न 3.45 पर रखा गया है. इसमें हाईकोर्ट के सभी जजों के अलावा बार एसोसिएशन के अधिवक्ता सदस्य और हाईकोर्ट रजिस्ट्री के अधिकारी शामिल होंगे. हाईकोर्ट की तरफ से सभी को शामिल होने का निमंत्रण भेजा गया है.

About the Author

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article