16 C
Munich

IPL को एक बार फिर 7 समंदर पार ले जाने की तैयारी, अबकी बार किस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट? जानिए इससे जुड़ी अहम बातें

Must read


होमखेलक्रिकेट

IPL को फिर 7 समंदर पार ले जाने की तैयारी, अब किस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट

Last Updated:

इंडियन प्रीमियर लीग की फैन फॉलोइंग को देखते हुए बीसीसीआई कई बार मुकाबलों को भारत के बाहर करा चुका है. आईपीएल ने कभी भी सीमाओं को पार करने से परहेज नहीं किया है, चाहे वह संयुक्त अरब अमीरात हो या दक्षिण अफ्रीका. अब आईपीएल शायद अपनी सबसे बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है.

Zoom

IPL को फिर 7 समंदर पार ले जाने की तैयारी, अब किस देश में खेला जाएगा टूर्नामेंट?

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग दुनिया की सबसे पॉपुलर क्रिकेट लीग बन चुकी है. इसके चाहने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. दुनियाभर से खिलाड़ी इस मेगा टी20 टूर्नामेंट में खेलने आते हैं. आईपीएल के ऑक्शन में हजारों की संख्या में खिलाड़ी अपनी नाम देते हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड इसे काट छांट कर छोटा करती है. इसकी फैन फॉलोइंग को देखते हुए बीसीसीआई कई बार मुकाबलों को भारत के बाहर करा चुका है. आईपीएल ने कभी भी सीमाओं को पार करने से परहेज नहीं किया है, चाहे वह संयुक्त अरब अमीरात हो या दक्षिण अफ्रीका. अब आईपीएल शायद अपनी सबसे बड़ी छलांग लगाने की तैयारी कर रहा है.

SEN की रिपोर्ट के मुताबिक, एडिलेड ओवल अगले साल मार्च में एक नियमित सीजन का आईपीएल मैच आयोजित करने की योजना बना रहा है. यानी आईपीएल मुकाबला ‘डाउन अंडर’ के लिए तैयार हो रहा है. जहां खेल को लेकर अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है.

कौन है इस पहल के पीछे?

इस विचार को एडिलेड ओवल के चेयरमैन जेमी ब्रिग्स और साउथ ऑस्ट्रेलियन क्रिकेट एसोसिएशन (SACA) के प्रमुख विल रेयनर आगे बढ़ा रहे हैं. जरूरी हितधारकों के साथ बातचीत हो चुकी है, हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से औपचारिक रूप से संपर्क नहीं किया गया है. एक और दिलचस्प बात यह है कि इस प्रस्ताव में आपसी समझौते की संभावना भी है, जिसमें बिग बैश लीग (BBL) बदले में चेन्नई में एक मैच आयोजित करना चाहती है.

एडिलेड ही क्यों?

मार्च का महीना हर लिहाज से सही है. मौसम अनुकूल रहता है, ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट कैलेंडर में खाली समय होता है और फैंस की भागीदारी सबसे ज्यादा होती है. एडिलेड ने खेल के जरिए पर्यटन को बढ़ावा देने में पहले भी सफलता पाई है. ऐसे में यहां आईपीएल मैच मिनटों में हाउसफुल हो जाएगा और दुनियाभर में करोड़ों दर्शक इसे देखेंगे. टूरिज्म साउथ ऑस्ट्रेलिया ने भी इस योजना को शुरुआती समर्थन दिया है. उन्हें इसके फायदों का पूरा अंदाजा है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख टॉड ग्रीनबर्ग को भी इस बारे में जानकारी दी गई है, वहीं BBL क्लबों ने भी रुचि दिखाई है. फिलहाल गेंद पूरी तरह से BCCI के पाले में है. जब तक वे हरी झंडी नहीं देते, यह योजना एक महत्वाकांक्षी लेकिन दिलचस्प संभावना बनी रहेगी.

About the Author

authorimg

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article