9.4 C
Munich

आने वाला है इस फल का सीजन, शुगर कंट्रोल में रामबाण…खुद बना सकते हैं पाउडर, जानें ट्रिक

Must read


Last Updated:

Jamun Seed Benefits : गर्मियों के साथ जामुन के पेड़ों में फल आने शुरू हो चुके हैं. इसका बीज सेहत के लिए रामबाण है. अगर आप भी शुगर से परेशान हैं तो इस सीजन जामुन के बीज को फेंकने की जगह सुरक्षित रख लें. सुल्तानपुर के आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि जामुन का बीज शरीर का इम्युनिटी सिस्टम भी मजबूत करता है. जामुन के बीज का पाउडर बनाकर सुबह-शाम गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से शुगर कंट्रोल रहता है. डॉ. संतोष के मुताबिक, जामुन के बीज में कैल्शियम, आयरन, मैग्‍नीशियम, सोडियम, फॉस्‍फोरस, विटामिन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं.

सुल्तानपुर. गर्मी का मौसम चल रहा है. जामुन के पेड़ों में फल आने शुरू हो चुके हैं. जामुन एक ऐसा फल है जिसका स्वाद किसे नहीं पसंद. इसका बीज शुगर कंट्रोल में काम आता है. अगर आप भी शुगर से परेशान हैं तो इस सीजन जामुन के बीज को फेंकने की जगह सुरक्षित रख लें. आइये आयुर्वेद चिकित्सक से जानते हैं इसके बीजों का उपयोग, जो सेहत के लिए रामबाण हो सकता है. सुल्तानपुर के मेडिकल कॉलेज में कार्यरत आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. संतोष श्रीवास्तव लोकल 18 से बताते हैं कि जामुन का बीज शुगर को कंट्रोल करने में काफी मददगार है. शरीर का इम्युनिटी सिस्टम मजबूत करता है. जामुन के बीज का पाउडर बनाकर सुबह-शाम गुनगुने पानी में मिलाकर पीने से शुगर कंट्रोल रहता है.

ध्यान रखें ये बात
डॉ. संतोष के मुताबिक, जामुन के बीज में भरपूर मात्रा में कैल्शियम, आयरन, मैग्‍नीशियम, सोडियम, फॉस्‍फोरस, विटामिन सी, एंटीऑक्‍सीडेंट जैसे जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं. कई वैज्ञानिक शोध पाया गया है कि यह हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकता है. जामुन के बीज को पहले अच्छे से धुल लेना चाहिए. धुलने के बाद सुखा लें. उसके बाद छिलके को किसी पत्थर से तोड़कर अलग कर देना चाहिए और बीज के मुख्य भाग को अच्छे से पिसाई कर लेनी चाहिए. इस पाउडर को प्रतिदिन गुनगुने पानी से एक चम्मच सुबह खाना चाहिए. इससे डायबिटीज नियंत्रित रहता है.

हार्ट के लिए सोना
डॉ. संतोष बताते हैं कि जामुन में हाई लेवल पोटैशियम होता है, जो हृदय के लिए काफी लाभदायक है. यह हार्ट बीट को भी नियंत्रित करने में मदद करता है. जामुन हार्ट को स्वस्थ रखने, स्‍ट्रोक और हार्ट अटैक की संभावना को कम करने में भी मदद करता है. यह ब्‍लड प्रेशर को कंट्रोल रखने में भी काफी असरदार माना जाता है. यह एक आयुर्वेदिक उपाय है, जिसका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता है.

About the Author

Priyanshu Gupta

प्रियांशु गुप्‍ता बीते 10 साल से भी ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. 2015 में भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से जर्नलिज्म का ककहरा सीख अमर उजाला (प्रिंट, नोएडा ऑफिस) से अपने करियर की शुरुआत की. य…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article