9.5 C
Munich

आयरलैंड के एंड्रयू बालबर्नी इतिहास रचने के करीब, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम का हुआ ऐलान

Must read


होमखेलक्रिकेट

आयरलैंड के बालबर्नी रचेंगे इतिहास, न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट टीम का ऐलान

Last Updated:

आयरलैंड की टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच के लिए तैयार है. एंड्रयू बालबर्नी को टीम की कमान सौंपी गई है. वो इस ऐतिहासिक मुकाबले में बिना सीनियर खिलाड़ियों के उतरेंगे. जेक ईगन, टॉम मेयस, लियाम मैकार्थी और रूबेन विल्सन को टेस्ट डेब्यू का मौका मिल सकता है. 

Zoom

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट के लिए आयरलैंड की टीम का ऐलान

नई दिल्ली.  टी20 और वनडे में बड़ी टीमों को धूल चटाने वाले आयरलैंड के क्रिकेट इतिहास में नया पन्ना जुड़ने जा रहा है. आयरलैंड 27 से 30 मई तक न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच की मेजबानी करेगा. न्यूजीलैंड ने पहले ही आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए अपनी टीम घोषित कर दी थी. अब आयरलैंड ने भी अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.

आयरलैंड टीम के अनुभवी खिलाड़ी एंड्रयू बालबर्नी के नाम एक और बड़ी उपलब्धि होगी. इस फॉर्मेट में 10वीं बार उनको टीम की कप्तानी करने के लिए चुना गया है. आयरलैंड की तरफ से इस ऐतिहासिक टेस्ट मैच में उतरने के साथ ही बालबर्नी न्यूजीलैंड के खिलाफ इस फॉर्मेट में कप्तानी करने वाले पहले आयरिश कप्तान बनेंगे. न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम को पॉल स्टर्लिंग, बैरी मैकार्थी, जोश लिटिल, गेविन होई और जॉर्डन नील की कमी खलेगी, क्योंकि ये सभी खिलाड़ी चोट के कारण बाहर हैं.

यह आयरलैंड का 13वां टेस्ट मैच होगा. यह मुकाबला स्टॉर्मोंट, बेलफास्ट में खेला जाएगा. टीम में चार ऐसे खिलाड़ी हैं जिनके लिए न्यूजीलैंड का मैच यादगार हो सकता है. जेक ईगन, टॉम मेयस, लियाम मैकार्थी और रूबेन विल्सन को आयरलैंड के लिए टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिल सकता है.





Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article