Last Updated:
Chandranath Rath Murder Case: चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में यूपी के बलिया के राज सिंह को पुलिस ने अयोध्या के पास से हिरासत में लिया था. राज सिंह क्षत्रिय महासभा का महासचिव है. अब चौंकाने वाली बात सामने आ रही है. राज सिंह के फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर किया गया है. उसमें राज सिंह जवाब देने की बात करता सुनाई दे रहा है.
चंद्रनाथ मर्डर केस के आरोपी राज सिंह का वीडियो वायरल.
बलिया: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ की हत्याकांड को लेकर लगातार नए नए खुलासे हो रहे हैं. इस हत्याकांड में सबसे पहली गिरफ्तारी बलिया के राज सिंह की हुई. अभी वो पुलिस के पहरे में है, लेकिन आज उस समय हड़कंप मच गया, जब आरोपी का फेसबुक पर वीडियो सामने आया. ये वीडियो सोशल मीडिया पर जोर शोर से वायरल हो रहा है. इसमें वह कहता सुनाई दे रहा है- मैं बहुत जल्द जवाब देने आ रहा हूं. कृपया थोड़ा धैर्य बनाकर रखें. दरअसल, इस वीडियो को राज सिंह के ही फेसबुक पेज पर आज सुबह10 बजे के आसपास शेयर किया गया है.
राज सिंह हत्यारा या…
चंद्रनाथ रथ की हत्या के आरोप में यूपी के बलिया के राज सिंह को पुलिस ने अयोध्या के पास से हिरासत में लिया था. राज सिंह क्षत्रिय महासभा का महासचिव है और उसकी गिरफ्तारी के बाद परिवार ने पुलिसिया कार्रवाई पर गंभीर सवाल उठाए. परिजनों का कहना है कि यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश के तहत उन्हें फंसाने के लिए रचा गया है. क्योंकि, राज ब्लॉक प्रमुख चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था और उसके नेताओं से संबंध हैं. जबकि पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, राज सिंह का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है और वह साल 2020 में एक अंडा व्यवसायी की हत्या के मामले में जमानत पर बाहर था.
अब वीडियो हुआ वायरल
फेसबुक पर करीब दो घंटे पहले पोस्ट किए वीडियो में राज सिंह ने कहा कि मैं बहुत जल्द जवाब देने आ रहा हूं. कृपया थोड़ा धैर्य बनाकर रखें. मिडिया वालों… जबाव देने आ रहे हैं, उस दिन का इंतजार करो. ये वीडियो सामने आते ही प्रशासन पर कई सवाल खड़े हो गए. आखिर कैसे वीडियो रिकॉर्ड हुआ? किसने वीडियो बनाया? कब बनाया गया? अब ये किसने अपलोड किया? क्या राज सिंह के पास मोबाइल है?
यह है मामला
बता दें, चंद्रनाथ रथ की हत्या बंगाल विधानसभा चुनाव में बीजेपी की बड़ी जीत के दो दिन बाद 6 मई को हुई थी. चंद्रनाथ रथ की एसयूवी को उनके घर के पास एक सिल्वर रंग की कार ने रोका था. इसके बाद दोपहिया वाहनों पर आए हथियारबंद हमलावरों ने उन पर हमला कर दिया था. इस हत्याकांड में बंगाल पुलिस ने पहले तीन गिरफ्तारी की थी जो 23 मई तक सीबीआई की कस्टडी में हैं.
About the Author

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें


