10.9 C
Munich

ईरान-अमेरिका में बातचीत के बीच पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी, आज आपके शहर में दाम बढ़े या घटे, चेक करें

Must read


Last Updated:

Petrol-Diesel Price : ग्‍लोबल मार्केट में क्रूड का भाव आज भी 90 डॉलर प्रति बैरल से ऊपर ही चल रहा है. हालांकि, पिछले कुछ दिनों में क्रूड की कीमतों में लगातार गिरावट दिख रही है. इसका असर गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी दिख रहा है.

Zoom

ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतों में नरमी दिख रही है.

नई दिल्‍ली. पश्चिम एशिया में जारी जंग को रोकने की कवायद के बीच गुरुवार सुबह सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. ग्‍लोबल मार्केट में कच्‍चे तेल की कीमतें भी गिरकर 94 डॉलर के आसपास पहुंच गई है और इसका असर आज पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिख रहा है. आज ज्‍यादातर शहरों में तेल के दाम सस्‍ते हो गए हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने यूपी के कई शहरों में तेल की कीमतें आज घटा दी हैं, लेकिन दिल्‍ली-मुंबई जैसे महानगरों में आज कोई बदलाव नहीं दिख रहा है.

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गाजियाबाद में पेट्रोल 31 पैसे सस्‍ता होकर 94.58 रुपये लीटर हो गया है तो डीजल 36 पैसे गिरकर 87.67 रुपये लीटर पहुंच गया है. नोएडा में भी पेट्रोल 2 पैसे सस्‍ता होकर 94.88 रुपये लीटर बिक रहा है तो डीजल 3 पैसे गिरावट के साथ 87.97 रुपये लीटर के भाव पहुंच गया है. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 11 पैसे सस्‍ता हो गया है और 105.23 रुपये लीटर बिक रहा है. यहां डीजल भी 11 पैसे गिरावट के साथ 91.49 रुपये लीटर बिक रहा है.

कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी बदलाव दिख रहा है. ब्रेंट क्रूड का भाव गिरावट के साथ 94.57 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है. डब्‍ल्‍यूटीआई का रेट भी थोड़ा नीचे आया है और 90.72 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर चल रहा है. ईरान और अमेरिका में शांति पर दोबारा बातचीत की गुंजाइश से कच्‍चे तेल की कीमतों में गिरावट दिख रही है, जो एक समय 130 डॉलर के आसपास पहुंच गई थी.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में बदल गए रेट
– नोएडा में पेट्रोल 94.88 रुपये और डीजल 87.97 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में पेट्रोल 94.58 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 105.23 रुपये और डीजल 91.49 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article