4.4 C
Munich

‘उनका दौर अभी शुरू हुआ है’, वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग का कायल हुआ ये पूर्व क्रिकेटर, टैलेंट पर नहीं कोई शक

Must read


होमखेलक्रिकेट

‘उनका दौर अभी शुरू हुआ है’, वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग का कायल ये पूर्व क्रिकेटर

Last Updated:

vaibhav suryavanshi saba karim: पूर्व भारतीय क्रिकेटर सबा करीम ने वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग की जमकर तारीफ की है. सबा करीम का कहना है कि उनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है. इस पूर्व विकेटकीपर ने यह भी कहा कि ऐसा लगता है वैभव सूर्यवंशी का दौर अभी शुरू हुआ है. बता दें कि आईपीएल 2026 में खेल रहे 15 साल के वैभव मैच दर मैच अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से दिग्गजों को मुरीद कर रहे हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के मुरीद सबा करीम.

नई दिल्ली. भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज सबा करीम ने वैभव सूर्यवंशी की जमकर तारीफ की है. राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की दमदार पारी खेली. करीम ने कहा कि 15 वर्षीय इस खिलाड़ी का दौर अभी शुरू हुआ है. अभी पूरी दुनिया में सूर्यवंशी की इस काबिलियत की चर्चा हो रही है कि वह बिना किसी हिचकिचाहट के बेहतरीन तेज गेंदबाजों का सामना कर रहे हैं, जिससे राजस्थान रॉयल्स को आईपीएल 2026 के पावरप्ले में धमाकेदार शुरुआत करने में मदद मिल रही है.

शुक्रवार को भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड जैसे गेंदबाज वैभव सूर्यवंशी के आगे पूरी तरह से बेबस नजर आए. सबा करीम ने ‘जियोस्टार’ के साथ बात करते हुए कहा, “यह एक जबरदस्त प्रदर्शन था. ऐसा लगता है कि वैभव सूर्यवंशी का दौर अभी शुरू हुआ है और उन्हें बैटिंग करते देखना एक खुशी की बात है. उनमें टैलेंट की कोई कमी नहीं है. इसके साथ ही उनमें आत्मविश्वास से भरे स्ट्रोक खेलने की कला और एक परिपक्व सोच भी है. वह तेज और बेहतरीन स्पिन गेंदों के खिलाफ भी उतने ही सहज दिखे, और उन्होंने विकेट के चारों ओर शॉट्स लगाए.’

वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के मुरीद सबा करीम.

इस पूर्व क्रिकेटर ने आगे कहा, “ऐसा भी लगा कि पावरप्ले में अपनी आक्रामक शुरुआत के बाद वह शतक की ओर बढ़ रहे थे. उन्होंने स्ट्राइक रोटेट करना और एक रन लेना भी शुरू कर दिया है. बदकिस्मती से वह शतक पूरा नहीं कर पाए, लेकिन यह उनकी बहुत ही सुलझी हुई सोच को दिखाता है.”

भुवनेश्वर ने तारीफ में पढ़े कसीदे
इससे पहले, आरसीबी के सीनियर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर ने भी मैच के बाद हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में सूर्यवंशी की तारीफ की थी और माना था कि उन्होंने चेज के शुरुआती दौर में ही आरसीबी से मैच छीन लिया था. उन्होंने कहा, “यह एक टी20 मैच है. हां, वह युवा हैं, लेकिन वह बहुत अच्छी और बहुत समझदारी से बैटिंग कर रहे हैं. हमें कभी ऐसा नहीं लगा कि कोई हमें बुरी तरह पीट रहा है. जिस तरह से वह शॉट्स लगा रहे हैं – वह सिर्फ जोर-जोर से नहीं मार रहे, वह क्रिकेट के सही शॉट्स खेल रहे हैं. 15 साल की उम्र के हिसाब से वह बहुत ज्यादा समझदार हैं. जिस तरह से वह बैटिंग कर रहे हैं, उसका सारा श्रेय वैभव को मिलना चाहिए. पावरप्ले में वैभव ने जिस तरह से बैटिंग की, उन्होंने मैच हमसे छीन लिया.” वैभव ने 78 रनों की अपनी धमाकेदार पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article