22.2 C
Munich

‘उसे मैदान पर उतारो…’, भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में तहलका मचांएगे वैभव सूर्यवंशी! अश्विन ने पढ़े कसीदे

Must read


होमखेलक्रिकेट

‘उसे मैदान पर उतारो…’, वैभव में है भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने का दम

Last Updated:

R Ashwin statement on Vaibhav Suryavanshi: इंटरनेशनल क्रिकेट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी से खासा प्रभावित हैं. अश्विन का कहना है कि वह वैभव को भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलते देखना चाहते हैं. उन्होंने वैभव को बॉक्स ऑफिस खिलाड़ी बताते हुए उनकी जमकर तारीफ की.

Zoom

आईपीएल में तबाही मचा रहे वैभव सूर्यवंशी.

नई दिल्ली. भारत के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन चाहते हैं कि युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी भारत की टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में खेलें. राजस्थान रॉयल्स के लिए ओपनिंग करते हुए सूर्यवंशी ने खुद को एक बेखौफ खिलाड़ी के तौर पर साबित किया है. वह इस आईपीएल सीजन में अच्छे गेंदबाजों का भी आसानी से सामना कर रहे हैं. अश्विन ने कहा, ‘वह हर गेंदबाज की पिटाई कर रहा है. मुझे उसे टेस्ट मैच में खेलते देखने में कोई दिक्कत नहीं है और मुझे उसे तीनों फॉर्मेट में खेलते देखना भी अच्छा लगेगा. उसे मैदान पर उतारो, लोग मैच देखने आएंगे क्योंकि वह सबको खूब एंटरटेन करेगा.’

अश्विन ने आगे कहा, ‘वह कोई कसर नहीं छोड़ रहा है. वह हर गेंद पर पूरी ताकत लगा रहा है. जिस तरह उसने अंडर-19 वर्ल्ड कप फाइनल में खेला था, उससे लगता है कि वह एक बॉक्स-ऑफिस खिलाड़ी है.’ अश्विन ने कहा, क्रिकेट करियर में ऐसे मौके कम आते हैं जब आप खेल का पूरा मजा ले पाते हैं और वह अभी सिर्फ 15 साल का है. मुझे लगता है हमें उसे अपने मन से खेलने देना चाहिए.’

गुजरात के खिलाफ बड़ा शॉट खेलते हुए वैभव सूर्यवंशी.

अश्विन ने 15 साल के इस खिलाड़ी के बारे में कहा कि राजस्थान रॉयल्स को उसे वैसे ही खेलने देना चाहिए जैसे वह अब तक खेलता आया है. बता दें कि इस बाएं हाथ के बल्लेबाज ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार बैटिंग की है और जसप्रीत बुमराह, जोश हेजलवुड और मोहम्मद सिराज जैसे गेंदबाजों के सामने भी बिना घबराए खेला. इन दिग्गजों की गेंदों पर वैभव को बड़ी ही आसानी से छक्के उड़ाते देखा गया है.

About the Author

authorimg

Shivam Upadhyay

शिवम उपाध्याय उभरते हुए खेल पत्रकार हैं, जो नवंबर 2025 से देश के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थान नेटवर्क 18 ग्रुप में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. क्रिकेट विशेषज्ञता का मुख्य क्षेत्र है, लेकिन इसके अलावा हॉकी और बैडमिं…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article