Last Updated:
गुजरात टाइटंस की टीम इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 200 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 100 रन पर सिमट गई. इस करारी हार के बाद टीम के कप्तान शुभमन गिल ने गेंदबाजों पर निशाना साधा. उनका कहना था कि शुरुआती सफलता के बाद मिडिल ओवर्स की सुस्ती ने मैच खराब कर दिया.
शुभमन गिल और हार्दिक पंड्या टॉस के समय हाथ मिलाते हुए
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस के खिलाफ इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को खेले गए मुकाबले में गुजरात टाइटंस की टीम महज 99 रन पर सिमट गई. कप्तान शुभमन गिल ने अपनी टीम की गेंदबाजी की कमजोर प्रदर्शन पर सवाल उठाए. उन्होंने खासकर मिडिल ओवर्स में की गई बॉलिंग को हार का जिम्मेदार बताया. कगिसो रबाडा ने पावरप्ले में 3 विकेट लिए, लेकिन तिलक वर्मा की शानदार शतकीय पारी की बदौलत मुंबई ने बोर्ड पर 199 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया.
मैच के बाद गिल ने माना कि गुजरात MI को एक प्रतिस्पर्धी स्कोर तक रोकने में नाकाम रहा, जबकि पिच की प्रकृति थोड़ी धीमी और सुस्त थी, जिसे उनकी टीम ने मैच की शुरुआत में ही पहचान लिया था. गिल ने कहा, “ईमानदारी से कहूं तो हमने मिडिल ओवर्स में बहुत ज्यादा रन दे दिए. ऐसी पिच पर 160-170 का स्कोर ठीक रहता. लेकिन इस मैच से हमें बहुत कुछ सीखने को मिला है.”
GT के कप्तान ने कहा कि यह हार टीम के लिए एक सीख है. खासकर जब वे टूर्नामेंट में आगे के बाहर के मैचों की तैयारी कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “मतलब, एक छोटी सी चूक थी, लेकिन अब हमारे पास बाहर के कुछ मैच हैं, उम्मीद है कि हम फिर से जीत की राह पर लौटेंगे. मुझे लगता है कि विकेट थोड़ा धीमा था. हम सही एरिया में गेंदबाजी नहीं कर पाए. लेंथ बॉल ठीक से नहीं आ रही थी, कुछ गेंदें आ रही थीं, कुछ नहीं, और कुछ नीची रह रही थीं. हमें मिडिल ओवर्स में लगातार उसी लेंथ पर गेंदबाजी करनी चाहिए थी, जो हम नहीं कर पाए.”
जब उनसे पूछा गया कि क्या दूसरी पारी में हालात बदले, तो गिल ने कहा कि पिच लगभग वैसी ही रही, बल्कि ओस के कारण बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो गई थी. उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पिच लगभग वैसी ही थी. अगर कुछ बदला भी हो तो ओस के कारण बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो गई थी.”
मुंबई इंडियंस ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए गुजरात को 99 रन से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 199/5 का स्कोर बनाया, जिसमें तिलक वर्मा ने 45 गेंद में नाबाद 101 रन की पारी खेली. शुरुआती विकेट गिरने के बावजूद मुंबई ने डेथ ओवर्स में जोरदार वापसी की. जवाब में गुजरात की शुरुआत बेहद खराब रही और टॉप ऑर्डर पूरी तरह बिखर गया. अश्वनी कुमार (4/24), मिचेल सैंटनर (2/16) और एएम गजनफर (2/17) ने गुजरात की बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी और पूरी टीम 100 रन पर ऑलआउट हो गई.
About the Author
15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें


