Last Updated:
आरोपित राजकमल बच्चियों को धमकाता भी था कि अगर दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो वह उनको जान से मार देगा. बीजेपी के पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा के साथ आरोपी की कई तस्वीरें सामने आई हैं.
बलिया में बीजेपी नेता पर रेप का आरोप.
बलियाः उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां नाबालिग बच्चियों के साथ दुष्कर्म किया गया है. इन बच्चियों के साथ गलत काम करने वाला आरोपित भारतीय जनता पार्टी का नेता है. आरोपित की पहचान राजकमल वर्मा के रूप में हुई है, जो बीजेपी में ओबीसी मोर्चा का मंडल अध्यक्ष है. वह 2 वर्षों से लगातार नाबालिक बच्चियों का यौन शोषण कर रहा था. वह नबालिग बच्चों को कोटा मे पढाने का लालच भी देता था. आरोपित राजकमल बच्चियों को धमकाता भी था कि अगर दुष्कर्म के बारे में किसी को बताया तो वह उनको जान से मार देगा. बीजेपी के पूर्व सांसद रवींद्र कुशवाहा के साथ आरोपी की कई तस्वीरें सामने आई हैं. नबालिक बच्ची ने थाने पर तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है. मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव की घटना है.
About the Author

Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…और पढ़ें


