Last Updated:
Imran Tahir Struggle: साउथ अफ्रीका के दिग्गज लेग स्पिनर इमरान ताहिर की कहानी प्रेरणा देने वाली है. उनको अपनी पहली जॉब में टॉयलेट तक साफ करना पड़ा था. पाकिस्तान से इंग्लैंड उनको इंटरनेशनल मैच खेलने का सपना ले गया. आखिर में साउथ अफ्रीका में ये हकीकत में बदला
साउथ अफ्रीका के अनुभवी स्पिनर इमरान ताहिर ने अपने खेल से दुनिया भर में अलग पहचान बनाई. आज ये खिलाड़ी कई युवाओं के लिए एक प्रेरणा हैं. पाकिस्तान के लाहौर में जन्मे इमरान ताहिर ने साउथ अफ्रीका की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला.

दाएं हाथ के इस लेग-स्पिनर का जन्म पाकिस्तान के लाहौर प्रांत में हुआ था. उनको अपने शानदार खेल की वजह से पाकिस्तान अंडर-19 क्रिकेट टीम में जगह मिली थी. उनका सपना सीनियर टीम में खेलने का था लेकिन मौका नहीं मिल पाया.

इस साउथ अफ्रीका के स्पिनर ने अपने मुश्किल वक्त को याद करते हुए संर्घष की कहानी सुनाई थी. उन्होंने बताया कि कैसे पहली नौकरी के दौरान वो फर्श पोछने और टॉयलेट साफ करने का काम करते थे. 2023 वनडे वर्ल्ड कप में कमेंट्री के दौरान इस स्पिनर ने यह कहानी सुनाई थी. भारतीय टीम के मौजूदा कोच गौतम गंभीर तब उनके साथ कमेंट्री पैनल का हिस्सा थे.
Add News18 as
Preferred Source on Google

इमरान ने कहा, “वो मेरी पहली नौकरी थी. इंग्लैंड में मुझे सुबह उठकर फर्श साफ करना पड़ता था. इसके बाद टॉयलेट की भी सफाई करता था. वही मेरा काम था. मुझे इसे लेकर कोई शर्म नहीं है, बल्कि बहुत गर्व है. मैंने वहां काम करने के दौरान काफी कुछ सीखा. मेरे मन में यह बात बैठ गई थी कि जिस दिन मुझे मौका मिलेगा, मैं उसे हाथ से जाने नहीं दूंगा, क्योंकि आज जो मेहनत कर रहा हूं उसका एक मकसद है.”

इसे सुनने के बाद गौतम गंभीर ने कहा था, “दुनिया में ऐसे बहुत कम लोग हैं जो इस तरह के काम पर गर्व महसूस करते हैं. कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता. मेहनत से ही पैसा कमाया जा सकता है. मेहनत से ही आगे बढ़ना चाहिए, किसी और तरीके से नहीं.”

कैसा रहा इमरान ताहिर का करियर: इमरान ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में 20 टेस्ट, 107 वनडे और दक्षिण अफ्रीका के लिए 38 टी-20 मैच खेले हैं. उन्होंने टेस्ट में 57, वनडे में 173 और टी-20 में 63 विकेट लिए हैं.

इमरान ताहिर को 2005 में साउथ अफ्रीका की महिला सुमाया दिलदार से शादी करने के बाद वहां की नागरिकता मिली. उनके इस टीम की तरफ से इंटरनेशनल मैच खेलने का रास्ता साफ हुआ. साउथ अफ्रीका के लिए इमरान ताहिर ने आईसीसी वर्ल्ड कप में जलवा बिखेरा.साल 2019 में हुए वनडे वर्ल्ड कप के बाद उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास ले लिया


