4 C
Munich

पीलीभीत टाइगर रिजर्व में सफारी के बाद इन जगहों की करें सैर, यहां बिना टिकट मिलेगा पूरा मजा

Must read


Last Updated:

इन दिनों पीलीभीत टाइगर रिजर्व का पर्यटन सत्र चल रहा है. ऐसे में देश दुनिया के हजारों पर्यटक यहां पहुंच रहे हैं. मगर पर्यटकों के मन में एक सवाल बना रहता है कि 3 घंटे की टाइगर सफारी के बार आखिर किया क्या जाए. हम आपको पीलीभीत और आसपास के इलाकों में मौजूद ऐसे ही पिकनिक स्पॉट के बारे में बताने जा रहे हैं. 

चूका बीच पीलीभीत का सबसे प्रसिद्ध पर्यटन और पिकनिक स्थल है. यह पीलीभीत टाइगर रिजर्व के भीतर शारदा सागर बांध के किनारे स्थित है. यहाँ का शांत पानी और घने जंगल इसे गोवा जैसा लुक देते हैं. यहाँ आप वाटर हट थारू हट, ट्री हाउस और जंगल सफारी का आनंद ले सकते हैं. हालांकि चूका बीच और टाइगर रिजर्व के क्षेत्रों में जाने के लिए आपको पहले से ऑनलाइन बुकिंग करनी पड़ती है.

bifurcation point

पीलीभीत का बाइफर्केशन पॉइंट एक अत्यंत दर्शनीय स्थल है, जहाँ शारदा नहर दो अलग-अलग धाराओं में विभाजित होती है. यहाँ का मुख्य आकर्षण 1926 में बना ऐतिहासिक ब्रिटिश कालीन गेस्ट हाउस है. घने जंगलों और कलकल बहते पानी के बीच स्थित यह स्थान फोटोग्राफी और शांतिपूर्ण पिकनिक के लिए मशहूर है.

gomti udgam

गोमत ताल, जिसे ‘फुलहर झील’ के नाम से भी जाना जाता है, पीलीभीत जिले का एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्राकृतिक और धार्मिक स्थल है.यह स्थान पवित्र गोमती नदी का उद्गम स्थल माना जाता है. हरे-भरे जंगलों और शांत वातावरण के बीच स्थित यह झील पिकनिक के लिए एक बेहतरीन जगह है. यहाँ के स्वच्छ पानी और जलीय पौधों की सुंदरता सैलानियों को आकर्षित करती है. शांति चाहने वाले लोगों और प्रकृति प्रेमियों के लिए यह एक आदर्श स्थान है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

sapt sarovar

सप्त सरोवर पीलीभीत टाइगर रिजर्व की बराही रेंज में स्थित एक अत्यंत सुंदर और प्राकृतिक स्थल है. यह सात छोटे तालाबों का एक समूह है, जो घने जंगलों के बीच स्थित है. यहाँ की शांति और शुद्ध वातावरण प्रकृति प्रेमियों को खूब भाता है. वन्यजीवों और रंग-बिरंगे पक्षियों को देखने के शौकीन लोगों के लिए यह एक आदर्श पिकनिक स्पॉट है.

nanakmatta sahib

पीलीभीत टाइगर रिजर्व के मुस्तफाबाद गेट से 46 किलोमीटर दूर स्थित नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा धार्मिक पर्यटन के लिहाज से काफी अधिक महत्वपूर्ण है. इस स्थान पर ही गुरु नानकदेव जी ने आध्यात्मिक ज्ञान का प्रकाश फैलाया था. यहाँ का पवित्र पीपल साहिब और पास ही स्थित विशाल नानक सागर बांध श्रद्धालुओं के आकर्षण का मुख्य केंद्र हैं. तराई क्षेत्र का यह गुरुद्वारा शांति, अटूट लंगर सेवा और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक माना जाता है.

shyamlatal

अगर आप किसी ऐसी जगह की तलाश में हैं जहाँ आप शांति और सुकून से अपने परिवार या फिर दोस्तों के साथ समय बिता सकें तो चम्पावत स्थित श्यामलाताल झील आपके लिए एक अच्छा विकल्प है. ये पीलीभीत टाइगर रिजर्व से 80 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है. ये नैनीताल जैसी ही एक ऑफबीट लोकेशन है जो इन दिनों पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है.

purnagiri

एक ऐसा ही धार्मिक स्थल है मां पूर्णागिरी शक्तिपीठ मंदिर, यह मंदिर पीलीभीत टाइगर रिजर्व के सफारी गेट से 70 किलोमीटर दूर स्थित है. पीलीभीत टाइगर रिजर्व के गेट से इस मंदिर के पैदल मार्ग पर पहुंचने में लगभग 2 घंटे लगते हैं. जिसके बाद चढ़ाई कर श्रद्धालु मां के दर्शन कर सकते हैं.

boom spot

अगर आप रिवरसाइड कैंपिंग या फिर पिकनिक के शौक़ीन हैं तो पीलीभीत टाइगर रिजर्व से 60 किलोमीटर दूर स्थित बूम घाट सबसे बेस्ट स्पॉट है. यह शारदा नदी का प्राकृतिक घाट है. जहां एक ओर मैदानी घाट तो वहीं दूसरी ओर शिवालिक की पहाड़ियां मौजूद हैं. परिवार और दोस्तों के साथ पिकनिक के लिए ये जगह एकदम मुफीद है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article