4.2 C
Munich

ऐसा पहली बार हुआ है… वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में पहली बार खेला मेडन ओवर, मोहसिन खान के नाम हुआ बड़ा रिकॉर्ड

Must read


होमखेलक्रिकेट

ऐसा पहली बार हुआ है… वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में पहली बार खेला मेडन ओवर

Last Updated:

Vaibhav Sooryavanshi maiden over: वैभव सूर्यवंशी की आक्रामक पारी पर लखनऊ सुपर जायंट्स के गेंदबाजों ने ब्रेक लगा दिया. शुरुआती मैचों में धूम मचाने के बाद वैभव मोहसिन खान के सामने बेबस नजर आए. अपने 14वें आईपीएल मैच में वैभव ने पहली बार मेडन ओवर खेला और बिना खाता खोले मोहसिन की अंतिम गेंद पर कैच आउट हो गए. प्रिंस यादव को लगातार दो चौके जड़ने के बाद वैभव अगली 9 गेंदों पर एक भी रन नहीं बना सके.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में पहली बार मेडन ओवर खेलने पर हूुए मजबूर.

नई दिल्ली. अपने बल्ले से आग उगलने वाले युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी के लिए पिछला हफ्ता थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रहा. जिस बल्लेबाज ने अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से बड़े-बड़े गेंदबाजों की लाइन-लेंथ बिगाड़ दी थी, उसकी रफ्तार अब थोड़ी धीमी पड़ती नजर आ रही है.लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वैभव के नाम एक ऐसा अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो गया, जिसकी कल्पना उनके प्रशंसकों ने नहीं की थी. लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान ने वह कर दिखाया जो अब तक इस लीग के दिग्गज गेंदबाज नहीं कर पाए थे. उन्होंने न केवल वैभव सूर्यवंशी को बांध कर रखा, बल्कि उन्हें इस सीजन का पहला मेडन ओवर खेलने पर मजबूर कर दिया.

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryvanshi) के आईपीएल करियर का यह 14वां मैच था और इससे पहले उन्होंने कभी भी इस लीग में मेडन ओवर नहीं खेला था. मोहसिन खान की सटीक लाइन और लेंथ के सामने वैभव पूरी तरह बेबस नजर आए. ओवर की पहली पांच गेंदों पर वैभव एक भी रन नहीं बना सके और दबाव उन पर साफ दिख रहा था. इसी दबाव का नतीजा रहा कि ओवर की आखिरी गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में वह हवा में गेंद मार बैठे और दिग्वेश राठी के हाथों कैच आउट हो गए.

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में पहली बार मेडन ओवर खेलने पर हूुए मजबूर.

शानदार शुरुआत के बाद बिखरी लय
मैच की शुरुआत में ऐसा बिल्कुल नहीं लग रहा था कि वैभव इस कदर संघर्ष करेंगे। उन्होंने पारी का आगाज प्रिंस यादव के खिलाफ लगातार दो शानदार चौके लगाकर किया था. स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को लगा कि आज फिर सूर्यवंशी का ‘शो’ देखने को मिलेगा. लेकिन उन दो चौकों के बाद वैभव जैसे शांत पड़ गए. उन्होंने अगली 9 गेंदों पर एक भी रन नहीं बनाया और अंततः 11 गेंदों पर महज 8 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

क्या फीकी पड़ रही है चमक?
आईपीएल 2026 के पहले चार मैचों में वैभव सूर्यवंशी ने जिस स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की थी, वह अविश्वसनीय था. लेकिन पिछले तीन मैचों के आंकड़े उनके गिरते फॉर्म की ओर इशारा कर रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ वैभव खाता भी नहीं खोल पाए और पहली ही गेंद पर आउट हो गए थे जबकि कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उन्होंने 46 रनों की पारी तो खेली, लेकिन स्ट्राइक रेट 200 से कम रहा, जो उनके खेलने के अंदाज के विपरीत था. लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ पंद्रह साल के वैभव ने 11 गेंदों में 8 रन बनाए और करियर का पहला मेडन ओवर खेला.

राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ छह विकेट पर 159 रन बनाए. रॉयल्स के लिए रविंद्र जडेजा ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए. सुपर जायंट्स के लिए मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और मोहसिन खान ने दो-दो विकेट लिए.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article