Last Updated:
Top Place To Visit in Agra: आगरा घूमने का प्लान कर रहे हैं तो आज हम आपको टॉप प्लेस, टॉप होटल और बेस्ट खाने के बारे में जानकारी देने जा रहे है. जहां आप सस्ते में रह सकते है और उचित दाम में खा-पी सकते हैं. इतना ही नहीं इंजॉय भी कर सकते है. आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में…
आगरा घूमने के लिए बेस्ट शहर माना जाता है. यहां की धरोहर लोगों को काफी पसंद आती है. आगरा का ताजमहल तो हर कोई जानता है… मगर, यहां एक दूसरा ताजमहल भी है, जिसे लाल ताजमहल कहा जाता है. हालांकि, यह कर्नल जोन्स विलियम हैंसिंग का मकबरा है, जिसे उनकी पत्नी ने बनवाया था. यह मकबरा ताजमहल से प्रेरित होकर बनवाया गया था. इस कारण यह ताजमहल की तरह दिखता है. यही कारण है की स्थानीय लोग इसे दूसरा लाल ताजमहल कहते है. यह भगवान टॉकीज चौराहे से दीवानी के ठीक सामने स्थित है. यहां कई ईसाई कब्र भी बनी हुई है. यहां भी आकर आप एक नई जगह घूम सकते है.

आगरा आ रहे हैं तो आप मरियम का मकबरा जरूर देखने जाएं. यह स्थान आगरा के सिकंदरा चौराहे से कुछ कदमों की दूरी पर है. यहां चारों ओर हरियाली का वातावरण है. शांत और सुंदर वातावरण का नजारा यहां लोगों को अपनी और आकर्षित करता है. यह इमारत लाल बलुआ पत्थरों से बनी हुई है. यहां आप ऑनलाइन टिकट के माध्यम से प्रवेश कर सकते है.

आगरा में जहां आप सिकंदरा क्षेत्र में होटल लेंगे… वहीं कुछ कदमों की दूरी पर सिकंदरा किला है. इसे अकबर का मकबरा कहा जाता है. यहां आप जरूर जाएं. लाल बलुआ पत्थरों से बनी यह इमारत बेहद खूबसूरत है. यहां बगीचे में आप हिरण आसानी से देख सकेंगे. यहां की सुंदरता और वस्तुकला बेहद बेहतरीन बताई जाती है. यहां टिकट के माध्यम से प्रवेश किया जा सकता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google

आगरा के नेशनल हाइवे पर आईएसबीटी के सामने मुगल काल का एक मकबरा स्थित है. इस मकबरे को सादिक खां और सालावत खां का मकबरा कहते है. बताया जाता है कि यह एकमात्र ऐसी इमारत है जहां पिता पुत्र एक साथ दफन है. इसे 64 खम्बा के नाम से भी जाना जाता है. यह बेहद खूबसूरत इमारत है. यहां आप आसानी से प्रवेश कर सकते है और यहां प्रवेश निशुल्क होता है.

आगरा में खाने के लिए देवीराम स्वीट्स भी काफी मशहूर है. यहां सुबह के वक्त नाश्ते के तौर पर कचौड़ी और बेड़ईं बहुत मशहूर है. इसके अलवा 12 बजे से आप यहां लंच के तौर पर हर प्रकार का खाना खा सकते है. खाने के बाद स्वीट्स के तौर पर यहां कई प्रकार कि मिठाई उपलब्ध होती है स्वाद के अनुसार आप कुछ भी खा सकते है.

आगरा घूमने के बाद अब जब आपको भूख लगेगी तो उसके लिए आप आगरा के भगत हलवाई का खाना खा सकते है. यह रेस्टोरेंट आगरा के कई मुख्य चौराहों पर आपको मिल जायेगा. यहां का खाना बेहद स्वादिष्ट और प्योर माना जाता है. बजट में यहां आप हर तरह का फ़ूड इंजॉय कर सकते है. यहां के छोले भठूरे सबसे ज्यादा मशहूर माने जाते है.

आगरा के कारगिल पेट्रोल पंप के पास होटल सीजी इन है. यहां भी आप कम दामों में आसानी से रुक सकते है. यहां होटल के पीछे कि तरफ बड़ी पार्किंग है और खाने पीने कि भी व्यवस्था होटल में उपलब्ध है. यहां तीन प्रकार के कमरे आपको मिलते है. पहला लग्ज़री रूम, जो आपको 1200 रुपये में मिल जायेगा. दूसरा सुपर डिलक्स लग्जरी रूम यह 2000 रुपये में मिल जायेगा और फेमली स्वीट्स रूम यह कमरा आपको 3000 रुपये में मिल जायेगा. इस कमरे में आसानी से 4-5 लोग रुक सकते है. पूरे होटल में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए है. इसके अलवा यहां स्वमिंग पूल का मजा भी आप ले सकते हैं.

आगरा घूमने आने के बाद आप सिकंदरा के प्रेम अनिल होटल में कमरा ले सकते हैं. यह बजट में अच्छा होटल आपको मिल जाएगा. 24 घंटे यह होटल खुला रहता है. यहां की सर्विस काफ़ी अच्छी मानी जाती है. यहां आप 1000 रुपये से लेकर 3000 तक का पसंद के हिसाब से कमरा ले सकते है. यहां रुक कर आप आसानी से आगरा घूम सकते है. सुरक्षा के लिए होटल में सीसीटीवी और पार्किंग कि पुरी व्यवस्था उपलब्ध है.


