9.3 C
Munich

कहा है सचिन तेंदुलकर मार्ग? क्रिकेट में इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बाद किया गया था नामकरण

Must read


होमखेलक्रिकेट

कहा है सचिन तेंदुलकर मार्ग? इस ऐतिहासिक रिकॉर्ड के बाद किया गया था नामकरण

Last Updated:

भारत में कई शहरों की सड़कों और स्थानों का नाम महान हस्तियों के सम्मान में रखा जाता है. उन्हीं में से एक ग्वालियर में एक प्रमुख मार्ग का नाम महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा गया. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का रिकॉर्ड और भारत रत्न से सम्मानित होने के बाद देशभर में उनके नाम पर कई जगहों का नामकरण हुआ. ग्वालियर का यह सचिन तेंदुलकर मार्ग आखिर कहां स्थित है और क्यों खास है?

Zoom

सचिन तेंदुलकर मार्ग ग्वालियर

ग्वालियर. भारत में कई शहरों में प्रमुख सड़कों और स्थानों का नाम प्रसिद्ध हस्तियों के नाम पर रखा जाता है. इसी परंपरा के तहत ग्वालियर में भी इस मार्ग का नाम सचिन तेंदुलकर के नाम पर रखा गया. खासतौर पर उनके क्रिकेट में ऐतिहासिक योगदान जैसे-अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक और भारत रत्न से सम्मानित होने के बाद देशभर में कई जगहों का नामकरण उनके नाम पर किया गया. लेकिन क्या आप जानते हैं यह मार्ग कहां है?

यह मार्ग मध्यप्रदेश के ग्वालियर हैं, ये एक इतिहास मार्ग है जिसका नाम क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और भारत के बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सम्मान में रखा गया है. शहर में सिटी सेंटर की सड़क का नाम सचिन तेंदुलकर मार्ग के नाम पर रखा गया. यह मार्ग ग्वालियर के थाटीपुर-गोविंदपुरी क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक इलाका बन चुका है. इस क्षेत्र में पिछले कुछ साल में तेजी से विकसित हुआ है. आज यह मार्ग ग्वालियर के महत्वपूर्ण लोकल कनेक्टिविटी रूट्स में शामिल है और आसपास के इलाकों को जोड़ने में अहम भूमिका निभाता है.

कैसा पड़ा सचिन तेंदुलकर मार्ग नाम?
बात है 24 फरवरी 2010 की जब सचिन तेंदुलकर ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड कर लिया था जिसने क्रिकेट जगत में इतिहास रच दिया था. इससे पहले वह खराब फॉर्म से गुजर रहे थे. आलोचक उनकी बल्लेबाजी पर भी सवाल उठ रहे थे. लेकिन ग्वालियर के कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम में उन्होंने ODI इतिहास का पहला दोहरा शतक (Double Century) वह ऐसा करने वाले पहले बल्लेबाज बने. ग्वालियर में जश्न का माहौल बन गया. स्टेडियम के गेट पर तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पहुंचे उनके साथ कैलाश विजयवर्गीय भी थे. उस समय मीडिया से बात करते हुए शिवराज सिंह ने ऐलान किया गया था कि ग्वालियर की एक सड़क का नाम सचिन तेंदुलकर मार्ग रखा जाएगा. बाद में सिटी सेंटर की सड़क का नामकरण सचिन तेंदुलकर मार्ग किया गया.

About the Author

authorimg

Mohd Majid

with more than more than 5 years of experience in journalism. It has been two and half year to associated with Network 18 Since 2023. Currently Working as a Senior content Editor at Network 18. Here, I am cover…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article