अलीगढ़ में लगे आजादी के नारे
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के लॉ डिपार्टमेंट में लगे आजादी के नारे. छात्रों और एएमयू प्रशासन के बीच हुई नोंकझोंक के बाद छात्र-छात्राओं ने की नारेबाज़ी. छात्र-छात्राओं ने एकजुट होकर लगाए ‘हम लेकर रहेंगे आजादी’ नारे. लॉ फैकल्टी के अंदर नारेबाजी करने का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर किया गया वायरल. अटेंडेंस कम होने पर छात्रों ने हंगामा करते हुए विवादित नारों से की नारेबाजी. थाना सिविल लाइन क्षेत्र के अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय का मामला.
औरेया में बिना बुलाए शादी में गए युवक को लोगों ने पीटा
औरैया जिले में बिना बुलाए शादी में पहुंचे युवक को लोगों ने जमकर पीटा. परिचित की शादी में बिना बुलाए पहुंचने पर हुआ हंगामा. गुस्साए लोगों की पिटाई से युवक हुआ घायल. घायल युवक को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में कराया गया भर्ती. औरैया जिले के कोतवाली इलाके में कानपुर रोड गेस्ट हाउस की घटना.
इटावा में लड्डू ना देने पर विवाद
इटावा जिले में तिलक समारोह में टिफिन में लड्डू ना देने पर विवाद. लड़की पक्ष के लोगों की जमकर पिटाई. तीन महिलाओं समेत आधा दर्जन हुए घायल. महिलाओं को बेल्ट डंडों से पीटा गया. पिटाई का वीडियो आया सामने. न्यूज 18 वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा. इटावा जिले के बसरेहर इलाके के सरैया गांव की घटना.
जौनपुर में ट्रक-ट्रेलर की टक्कर से दो की मौत
जौनपुर जिले में ट्रक व ट्रेलर की आमने-सामने टक्कर होने से दो लोगों की मौत हो गई. घटना में ट्रक चालक घायल हो गया. घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद नेशनल हाईवे घंटों रहा बाधित. पुलिस मौके पर पहुंची. फिर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी, बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के सरोखनपुर गांव का मामला.
इटावा में कंटेनर ने कार को मारी टक्कर
इटावा जिले में बेकाबू कंटेनर ने कार को मारी जोरदार टक्कर. कार सवार लोगों की मौके पर हुई मौत. मृतकों की पहचान बाबा नाती के रूप में हुई है. कार मैनपुरी जिले के किशनी से इटावा आ रही थी. बरेली हाईवे पर अहनैया नदी के पास हुआ हादसा. इटावा जिले के चौबिया इलाके की घटना.
शाहजहांपुर में पुलिस-बदमाशों के बीच मुठभेड़
शाहजहांपुर जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को गोली लगी. बदमाश सौरभ मिश्रा गोली लगने से घायल. घेराबंदी करके तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया. घायल बदमाश सौरभ मिश्रा उसके साथ ही अर्पित सक्सेना और मौसम दीक्षित गिरफ्तार. सभी बदमाशों का बड़ा आपराधिक इतिहास. लूट के मामले में तीनों बदमाशों की पुलिस को तलाश थी. थाना पुवायां के मोहम्मदी रोड पर मुठभेड़ हुई है.
गोडा में जिला पंचायत सदस्य के पति को मारी गोली
गोंडा जिले में जिला पंचायत सदस्य के पति को मारी गोली. भूपेंद्र सिंह को अज्ञात बदमाश बदमाशों ने मारी गोली. गंभीर हालत में लखनऊ रेफर. एसपी ने बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की. परसपुर थाना क्षेत्र के डेहरास गांव का मामला.
झांसी में तैनात जवान ने खुद को मारी गोली
झांसी जिले में बबीना सैन्य क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या. डीएससी (डिफेंस सिक्योरिटी कॉर्प्स) में तैनात कोमल सिंह (49) की मौके पर मौत. गर्दन से सटाकर बंदूक से किया फायर, गोली की आवाज से मौके पर पहुंचे साथी जवान. खून से लथपथ हालत में जमीन पर मिला शव. सूचना मिलते ही सैन्य अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंची. बबीना थाना पुलिस ने शुरू की जांच. आत्महत्या के कारणों का नहीं चला पता मृतक ग्वालियर के रहने वाले, परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी. घटना की सूचना मिलते ही परिवार में मचा कोहराम.
रायबरेली में हाईवे पर खूनसे लथपथ मिला शव
रायबरेली जिले में हाईवे पर खून से लथपथ मिला अज्ञात युवक का शव. राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा. अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत होने की जताई जा रही आशंका. शव के शिनाख्त में जुटी पुलिस. शिवगढ़ थाना क्षेत्र के बांदा बहराइच हाईवे पर नर्बिला पुल के पास की घटना.
मेरठ में बर्निंग बस का वीडियो वायरल
मेरठ जिले में बर्निंग बस का वीडियो वायरल. सड़क पर दौड़ती हुई CNG बस बनी आग़ का गोला. शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग. सवारी से भारी प्राइवेट बस में हादसे से अफरा तफरी. ड्राइवर कंडक्टर की सूझबूझ से बस खाली करवायी. दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया. थाना जानी क्षेत्र के बागपत रोड का मामला.
अंबेडकनगर में भीषण सड़क हादसा
अम्बेडकरनगर जिले में बरियावन बाजार के पास भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां अर्टिगा और एक्सयूवी की आमने-सामने टक्कर हो गई. इस हादसे में एक बाराती की दर्दनाक मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए. बरात से लौट रहे लोगों की गाड़ी हुई हादसे का शिकार. टक्कर इतनी जबरदस्त कि दोनों गाड़ियों के उड़े परखच्चे. इलाज के दौरान एक युवक की मौत, कई की हालत गंभीर. पुलिस ने घायलों को ट्रामा सेंटर में कराया भर्ती, जांच जारी. अकबरपुर कोतवाली के बरियावन बाजार में हुआ हादसा.
जालौन में दो भाइयों की हत्या से सनसनी
जालौन जिले में पारिवारिक विवाद में दो सगे भाईयों की हत्या से सनसनी मच गई. जितेंद्र ने अपने बड़े भाई कैलाश की तमंचे से गोली मारकर हत्याकर दी. हत्या कर भाग रहे जितेंद्र को उसके पिता जय नारायण चतुर्वेदी और भतीजों ने लाठी, डंडों से पीट कर मारा डाला. तत्कालिक पारिवारिक विवाद के चलते हत्या।
ग्रामीणों के मुताबिक फसल बंटवारे के दौरान विवाद हुआ था. सभी हत्यारोपी जालौन पुलिस की हिरासत में हैं. देर शाम जालौन के रामपुरा थाना क्षेत्र की घटना.
इटावा में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी
इटावा जिले में युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी. चार दिन से घर से बाहर ना निकलने ओर बदबू आने पर जांच में निकला आत्महत्या का मामला. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. इटावा जिले के फ्रेंड्स कॉलोनी थाना क्षेत्र के प्रकाशनगर का मामला.
कानपुर में मकान में लगी भीषण आग, 10 लोगों को सुरक्षित निकाला गया
कानपुर के किदवई नगर क्षेत्र के मकान में भीषण आग लग गई. आग लगने की सूचना मिलने पर दमकल विभाग की 5 गाड़ियां पहुंचीं, जिन्होंने करीब 3 घंटे में आग पर काबू पाया. दमकल कर्मियों ने मकान के दूसरे तल पर फंसे 10 लोगों का किया रेस्क्यू सुरक्षित निकाला गया. पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर बैरिकइटिंग लगा कर शुरू किया रेस्क्यू ऑपरेशन. आग की लपटों से आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल.
गाजियाबाद में व्यापारी के साथ 72 लाख रुपये की ठगी
गाजियाबाद जिले में साइबर ठगों ने व्यापारी के साथ 72 लाख रुपये की ठगी की. क्रिप्टो करंसी में निवेश के नाम पर तकरीबन 72 लाख रुपए की ठगी की गई है. मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर व्यापारी के साथ साइबर फ्रॉड हो गया. पीड़ित ने साइबर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. थाना लिंकरोड क्षेत्र की घटना है.
गाजियाबाद में टैक्सी-स्कूटी की भिड़ंत, दो की मौत
गाजियाबाद जिले में टैक्सी ओर स्कूटी की भिड़ंत हो गई. इस घटना में दूसरे बच्चे की भी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. स्कूटी पर कुल चार नाबालिग सवार थे. इस हादसे में अबतक दो नाबालिगों की मौत हो चुकी है. वहीं पुलिस ने आरोपी टैक्सी चालक को हिरासत में ले लिया है. थाना इंदिरापुरम इलाके की घटना है.
आगरा में दबंगों ने दो भाइयों को बुरी तरह पीटा
आगरा जिले में दबंगों के हौसले बुलंद हो गए हैं, जिन्होंने दो सगे भाइयों की जमकर पिटाई कर दी. बंदूक की बट से हमला करने का आरोप है. पेमेंट को लेकर विवाद हुआ था. दोनों भाई शिवम और सत्यम सिंह मेडिकल कंपनी में MR का काम करते हैं. पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. घटना बीते 16 अप्रैल की बताई जा रही है. मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी में पुलिस जुट गई है. थाना जगदीशपुरा क्षेत्र का मामला है.
आगरा में हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुसी कार, चार घायल
आगरा जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है, जहां तेज रफ्तार कार हॉस्टल की दीवार तोड़कर अंदर घुस गई, कार में सवार चार लड़के घायल हो गए. UP 32 नंबर की है दुर्घटनाग्रस्त कार. कार में सवार चारों लड़के नशे में धुत्त बताए जा रहे हैं. सूचना पर पहुंची थाना पुलिस, जांच पड़ताल में जुटी. घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती. थाना न्यू आगरा क्षेत्र का मामला.
बदायूं में ट्रैक्टर ट्राली-कार में टक्कर, एक महिला और एक बच्चे की मौत
बदायूं जिले में कार और ट्रैक्टर ट्राली की जोरदार टक्कर के बाद पलटी ट्रॉली. हादसे में एक महिला और उसके बच्चे की हुई मौत. हादसे में 8 लोग घायल हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया. उझानी थाना क्षेत्र से इस्लामनगर की ओर शादी का भात लेकर जा रहे थे. ट्रैक्टर ट्राली में तकरीबन एक दर्जन लोग सवार थे. टकराने के बाद सड़क पर पलट गई ट्रैक्टर ट्राली. उघैती थाना क्षेत्र के इस्लामनगर रोड की घटना.


