Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में पिछले दो मैच से बाहर बैठे रोहित शर्मा को फैंस मिस कर रहे हैं. गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में टीम में ना होने के बाद भी उन्होंने मैदान पर आकर कप्तानी टिप दिए. उनका वीडियो मैच के बाद से ही वायरल हो रहा है.
रोहित शर्मा ने चोटिल होने के बाद भी मैदान पर आकर दिया कप्तानी टिप
नई दिल्ली. मुंबई इंडियंस को बतौर कप्तान 5 बार खिताब दिलाने वाले कप्तान रोहित शर्मा हमेशा ही टीम के कप्तान ही रहेंगे. यह बात टीम के सभी खिलाड़ी मानते हैं और गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच के दौरान साबित भी हो गया. रोहित शर्मा चोटिल होने की वजह से मैच नहीं खेल रहे थे लेकिन फिर भी वो टीम के लिए योजना बनाते नजर आए. उन्होंने मैच के दौरान हार्दिक पंड्या के लिए मैसेज भेजा और टीम के ये काम भी आया. चार लगातार हार के बाद मुंबई जीत की पटरी पर लौटी.
रोहित भले ही मुंबई इंडियंस में कप्तान या उप-कप्तान की भूमिका में नहीं हों लेकिन वह आज भी ऐसे लीडर हैं जिन पर सभी भरोसा करते हैं. सोमवार को इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ चार मैचों की हार का सिलसिला तोड़ने के लिए मुंबई फ्रेंचाइजी मैदान में उतरी. रोहित को इम्पैक्ट प्लेयर्स में भी शामिल नहीं किया गया. चोट की वजह से रोहित मैदान पर बल्लेबाजी नहीं कर सके, लेकिन उन्होंने मुंबई इंडियंस टीम में अपने अनुभवी खिलाड़ी की भूमिका नहीं भूली. सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में पूर्व मुंबई इंडियंस कप्तान को मैदान पर ब्रेक के दौरान टीम के उप-कप्तान सूर्यकुमार यादव से टिप्स शेयर करते हुए देखा गया.
Rohit Sharma came to give some tips to Surya during Mumbai Indians bowling at Narendra Modi stadium! ❤


