8.3 C
Munich

कानपुर में मेट्रो के गड्ढे में गिरा युवक, फतेहपुर में रेप आरोपी पर चला बुलडोजर

Must read


उत्तर प्रदेश में आज हलचल तेज है. कानपुर में मेट्रो निर्माण के दौरान हुए हादसे ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं, तो वहीं फतेहपुर में प्रशासन का ‘बुलडोजर एक्शन’ देखने को मिला है. बाराबंकी में एक बड़ी चोरी से सनसनी फैल गई है, जबकि प्रतापगढ़ से डीएम के सेवा भाव की एक दिल छू लेने वाली तस्वीर सामने आई है. पढ़िए, यूपी की हर छोटी-बड़ी अपडेट.

कानपुर: मेट्रो के गहरे गड्ढे में गिरा युवक, मचा हड़कंप
कानपुर के जूही इलाके में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब मिलिट्री कैंप चौराहा के पास एक युवक मेट्रो निर्माण के लिए खोदे गए गहरे गड्ढे में गिर गया. अंधेरे और सुरक्षा चूक के चलते युवक सीधे नीचे जा गिरा. युवक के चीखने की आवाज सुनकर स्थानीय लोग जमा हुए. जूही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हाइड्रा मशीन मंगवाई और कड़ी मशक्कत के बाद युवक को बाहर निकाला. युवक गंभीर रूप से घायल है और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बाराबंकी: पॉश इलाके में करोड़ों की डकैती, उड़ाई रिवॉल्वर और जेवर
नगर कोतवाली क्षेत्र के हाई-प्रोफाइल इलाके ‘शालीमार पैराडाइस’ में चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया है. ठेकेदार अजय कुमार बघेल के घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने सुरक्षा दावों की पोल खोल दी. करीब 1 करोड़ रुपये के जेवरात, 75 हजार कैश और एक लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी हुई है. पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मामले की छानबीन में जुटी है.

प्रतापगढ़: डीएम बने ड्राइवर, रिटायर हुए स्टेनो को सम्मान देने खुद चलाई कार
प्रतापगढ़ के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने मानवता और सेवा भाव की अनूठी मिसाल पेश की है. उनके कार्यालय में लंबे समय से तैनात स्टेनो लालमणि पांडे के रिटायरमेंट पर डीएम ने उन्हें खास विदाई दी. डीएम ने खुद कार ड्राइव की और रिटायर्ड स्टेनो और उनकी पत्नी को उनके घर (स्टेशन रोड) तक छोड़ने गए. डीएम के इस सादगी भरे अंदाज का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ बटोर रहा है.

सीतापुर: मिशन स्कूल पर प्रशासन का चाबुक, नजूल की जमीन खाली करने का नोटिस
सीतापुर जिला प्रशासन ने नजूल की जमीन पर बने मिशन स्कूल के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है. डीएम डॉ. राजा गणपति आर ने 3.562 हेक्टेयर जमीन वापस लेने के लिए ‘कारण बताओ’ नोटिस जारी किया है. नोटिस स्कूल की दीवार पर चस्पा कर दिया गया है. 15 मई को इस मामले में व्यक्तिगत सुनवाई होगी.

फतेहपुर: मंगेतर के सामने रेप करने वाले 1 लाख के इनामी पर चला बुलडोजर
फतेहपुर में जघन्य अपराध करने वाले अपराधी के खिलाफ बाबा का बुलडोजर गरजा है. 1 लाख के इनामी अपराधी बबलू सिंह के अवैध साम्राज्य को प्रशासन ने ढहा दिया. बबलू सिंह पर मंगेतर के साथ घूमने गई लड़की से रेप करने का आरोप है और वह फरार चल रहा है. आरोपी ने चारागाह की 0.240 हेक्टेयर (कीमत करीब 60 लाख) सरकारी जमीन पर कब्जा कर रखा था, जिसे राजस्व और पुलिस टीम ने जमींदोज कर दिया.

आगरा में किसान नेताओं ने किया चक्का जाम, तनावपूर्ण बने हालात

आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में किसान नेताओं के चक्का जाम के ऐलान के बाद हालात तनावपूर्ण हो गए. सैकड़ों किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ नेशनल हाईवे की ओर कूच करने लगे, लेकिन पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेडिंग, क्रेन और जेसीबी लगाकर उन्हें रास्ते में ही रोक लिया. चक्का जाम के ऐलान के बाद क्षेत्र में बड़ी संख्या में किसान इकट्ठा हो गए और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के साथ नेशनल हाईवे की ओर बढ़ने लगे. किसानों के इस कूच की सूचना मिलते ही प्रशासन अलर्ट हो गया और रास्तों पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. पुलिस ने रणनीति के तहत एत्मादपुर-बरहन रोड पर बैरिकेडिंग कर दी और क्रेन और जेसीबी मशीनों की मदद से रास्ता अवरुद्ध कर किसानों को आगे बढ़ने से रोक दिया. इसके चलते मौके पर कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई. बताया जा रहा है कि सवाई गांव के पास प्रशासनिक अधिकारियों और किसान नेताओं के बीच वार्ता जारी है. अधिकारी किसानों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि किसान अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं. किसानों का कहना है कि नेशनल हाईवे पर फ्लाईओवर या बाईपास बनाया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके. इसके साथ ही स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी किसान नाराज हैं। आंदोलन में बड़ी संख्या में महिलाएं भी किसानों के साथ शामिल हुईं. फिलहाल एत्मादपुर-बरहन रोड पर स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन वार्ता के नतीजे पर ही आगे की रणनीति तय होगी.

सीएम योगी का बयान, भाजपा मज़हबी आरक्षण के खिलाफ, एससी-एसटी और पिछड़े वर्ग के हक की बात
लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरक्षण को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि भाजपा किसी भी तरह के मज़हबी आरक्षण का विरोध करती है और पार्टी का मानना है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े वर्गों को उनका संवैधानिक हक मिलना चाहिए.

देवरिया में पुलिस को चकमा देकर निकले सपा नेता, पीछा कर रोके गए कार्यकर्ता
देवरिया में उस समय हलचल मच गई जब समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अपने समर्थकों के साथ पुलिस को चकमा देकर प्रदर्शन के लिए निकल पड़े. हालांकि पुलिस ने पीछा कर सभी को रास्ते में ही रोक लिया. देवरिया में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के लिए अनोखा तरीका अपनाया. सपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में करीब दो दर्जन कार्यकर्ता पुलिस की नजरों से बचते हुए अचानक निकल पड़े और बरहज तहसील की ओर कूच करने लगे. जैसे ही इसकी भनक पुलिस को लगी, महकमे में हड़कंप मच गया. पुलिस टीम तुरंत हरकत में आई और सपा नेताओं का पीछा शुरू कर दिया. इस दौरान सड़क पर आगे-आगे सपा नेता और पीछे-पीछे दौड़ती पुलिस का नजारा देखने को मिला, जिसने माहौल को और गर्मा दिया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस के आला अधिकारियों ने घेराबंदी कर सपा जिला अध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं को रोक लिया. इसके बाद मौके पर हल्की नोकझोंक भी देखने को मिली, हालांकि स्थिति को जल्द ही काबू में कर लिया गया. बताया जा रहा है कि सपा कार्यकर्ता किसी मुद्दे को लेकर बरहज तहसील में प्रदर्शन करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने समय रहते उन्हें रोककर संभावित अव्यवस्था को टाल दिया.

बरेली पहुंचीं राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, संप्रेक्षण गृह का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शुक्रवार को बरेली पहुंचीं, जहां उन्होंने राजकीय संप्रेक्षण गृह का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया. दौरे के दौरान वह अन्य कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी और शाम करीब 5 बजे वापस रवाना होंगी.

सड़क हादसे में चार पुलिस वाले घायल
मऊ जिले के थाना घोसी क्षेत्रान्तर्गत बनियापार के पास चेकिंग के दौरान गोरखपुर-मऊ हाइवे के पास पुलिस की गाड़ी सेकेंड मोबाइल का भीषण एक्सीडेंट. 4 पुलिसकर्मी हुए घायल. एक की मौत. सभी घायलों का जिला अस्पताल में चल रहा इलाज.

चंदौली के सैयदराजा थाना का लोगों ने किया घेराव
चंदौली जिले के सैयदराजा थाना पर 100 से अधिक लोगों ने घेराव किया. कल्याणपुर ग्राम सभा के मिश्रापुरा गांव के महेंद्र राम का शव लेकर परिजन थाने पहुंचे. परिजनों ने दो लोगों पर सूई लगाने का गंभीर आरोप लगाया है. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस को सूचना देकर घायल को इलाज के लिए भेजा गया था. पहले नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. वहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया. इलाज के बाद घर लौटने पर रात 2 बजे फिर तबीयत बिगड़ी. इसके बाद महेंद्र कुमार की मौत हो गई. परिजन आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर थाने पर डटे हैं. पुलिस शव को कब्जे में लेकर विधि कार्यवाही में जुटी.

कन्नौज में डूबे हुए किशोर की मिली लाश
कन्नौज जिले में काली नदी में डूबे किशोर का मिला शव. स्थानीय गोताखोर ने घटना स्थल से एक किलोमीटर दूर खोजा शव. एसडीआरएफ की टीम भी रेसक्यू करने सुबह पहुंची थी पट्टिया गांव. बुधवार शाम काली नदी में डूबा था किशोर सत्यम. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा. जवान की मौत के बाद खांड़ेदेवर में पसरा सन्नाटा, मृतक के घर में मचा कोहराम. गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र में काली नदी का मामला.

सोनभद्र में वन स्टॉप सेंटर में 6 महीने की बच्ची की मौत
सोनभद्र जिले में वन स्टाॅप सेंटर में छह महीने की बच्ची की मौत से हड़कंप. छह महीने पहले लावारिस हाल में पाया गया था मासूम को. मासूम जिंदगी-मौत से जूझ रही थी. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कराया. राॅबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का मामला.

कानपुर में हत्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार
कानपुर देहात के रसूलाबाद में हत्या कांड का 24 घंटे में खुलासा. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया. मृतक असद हुसैन की हत्या का मामला सुलझा. शाहनबाज उर्फ जेके और सरताज को पुलिस ने दबोचा. पुलिस पूछताछ में दोनों ने जुर्म कबूला. IPL सट्टे और पैसों के लेनदेन के विवाद में रची गई हत्या की साजिश. शराब पिलाकर गला दबाया, फिर बोरी में भरकर शव फेंका. रसूलाबाद पुलिस ने बटपरू गांव मोड़ के पास से दोनों को गिरफ्तार किया. आरोपियों को मेडिकल परीक्षण के बाद न्यायालय में पेश किया जाएगा. दोस्ती, उधारी और IPL सट्टे ने ली युवक की जान.

बरेली में नाबालिग लड़की से रेप करने वाले आरोपी का एनकाउंटर
बरेली जिले में नाबालिक लड़की का अपहरण कर रेप की वारदात. आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़. पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की. मुख्य आरोपी साकिब मुठभेड़ के दौरान घायल. पुलिस ने घेरा बंदी करके साकिब और उसके साथी मुनीश को गिरफ्तार किया. साकिब के पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद. साकिब और मुनीष ने नाबालिक का अपहरण किया था. अपहरण के बाद रेप की वारदात को अंजाम दिया था. पुलिस ने साकिब को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा. थाना क्योलडिया इलाके में मुठभेड़ हुई है.

बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी में धंसे दो मजदूर
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्माणाधीन भवन में बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी में धंसे दो मज़दूर. फायर ब्रिगेड की टीम रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर दोनों मजदूरों को बाहर निकाला. एक मज़दूर की इलाज के दौरान हुई मौत. दूसरे मजदूर को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया. विभूतिखंड में आईजीपी चौराहे के पास की घटना.

शाहजहांपुर में 15 साल की लड़की ने खुद पर किया हमला
शाहजहांपुर जिले में 15 साल की नाबालिक लड़की ने खुद पर हमला किया. धारदार हथियार से अपना गला काटा. लड़की की हालत गंभीर. पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. परिजनों ने बोलने से इनकार किया. पुलिस जांच पड़ताल में जुटी. पुलिस अधिकारी जांच में जुटे थाना पुवायां के मोहनपुर बलरामपुर गांव.

संभल में पिता-पुत्री को कार ने रौंदा, दोनों की मौत
संभल जिले में बेकाबू कार का कहर. घर के बाहर खाट पर सो रहे पिता और मासूम पुत्री को कार ने रौंदा. हादसे में पिता पुत्री की मौत. जुनावई थाना के गांव दुबारीकलां की घटना.

एटा में बेटी से हुई छेड़छाड़, परिजनों को शिकायत करने पर पीटा
एटा जिले के रिजोर थाना क्षेत्र के एक गांव में किशोरी से छेड़छाड़ का विरोध करना उसके परिजनों को भारी पड़ गया. आरोप है कि शिकायत करने के बाद दबंगों ने किशोरी के परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर उन्हें बेरहमी से पीटा, जिसमें एक ही पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग घायल हो गए. पुलिस ने सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है. घटना का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ दिखाई दे रहा है कि किस तरह आरोपी एक-एक कर लोगों को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा कर रहे हैं.

बहू के स्वागत में हर्ष फायरिंग, गोली लगने से एक की मौत
मेरठ जिले में हर्ष फायरिंग में हत्या. बहू के स्वागत में हर्ष फायरिंग. गोली लगने से सुभाष प्रजापति की मौत. फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी. हत्यारे की तलाश के लिए CCTV कैमरे खंगाले. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. थाना कंकर खेड़ा क्षेत्र के खड़ौली इलाके का मामला.

लखनऊ यूनिवर्सिटी में पान-गुटखा पर सख्ती
लखनऊ यूनिवर्सिटी में पान-मसाला, गुटखा और मादक पदार्थों पर सख्ती. कैंपस में पान-मसाला गुटखा खाने पर ₹500 जुर्माना. टीचर, स्टाफ और अधिकारियों पर भी नियम लागू. परिसर में सेवन करते पकड़े जाने पर ₹500 जुर्माना. धूम्रपान पर भी पूर्ण रोक, उल्लंघन पर देना होगा फाइन. 3 बार तक पकड़े जाने पर हर बार ₹500 जुर्माना. 3 बार से ज्यादा उल्लंघन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई. कुलपति के निर्देश पर लागू किया गया नियम. कुलसचिव डॉ . भावना मिश्रा ने आदेश किया जारी.

फतेहपुर में हिस्ट्रीशीटर का एनकाउंटर
फतेहपुर जिले में पुलिस व 25 हजार के इनामिया हिस्ट्रीशीटर के बीच मुठभेड़. जवाबी कार्रवाई में बदमाश के बाएं पैर में लगी गोली. घायल बदमाश गुड्डू उर्फ सोहेल कुरैशी अस्पताल में भर्ती. आरोपी के पास से तमंचा, कारतूस, बकरी और कैश बरामद. आरोपी के खिलाफ प्रदेश के कई थानों में दर्ज है 17 मुकदमें. खखरेरू थाना के भीमपुर नहर पुलिया के पास हुई मुठभेड़.

मिर्जापुर में दबंगों ने चौकी में घुसकर सिपाही-दारोगा को पीटा
मिर्जापुर जिले में अस्पताल पुलिस चौकी में घुस कर दबंगों ने की सिपाही और दरोगा की पिटाई. ई रिक्शा और ट्रैक्टर से टक्कर के बाद बढ़ा विवाद. मनबढ़ दबंगो ने पुलिस चौकी पर किया बवाल. दरोगा और सिपाही को पुलिस चौकी के अंदर पीटा. पुलिस की पिटाई करते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के अस्पताल चौकी की घटना.

कानपुर में हिस्ट्रीशीटर ने की महंत की पिटाई
कानपुर हिस्ट्रीशीटर ने की महंत की पिटाई. हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर ने त्रिलोकी धाम आश्रम के महंत भोलागिरी के साथ की मारपीट. महिला मित्र से रावतपुर के केशव पुरम में मिलने गया था आरोपित हिस्ट्रीशीटर. महंत का विरोध करने पर मारपीट का आरोप. महंत की तहरीर पर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर अजय ठाकुर उसके साथियों महिला मित्र व उसकी मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया. आरोपित की थार गाड़ी समेत चार मोटरसाइकिल जप्त. रावतपुर पुलिस ने महंत भोलागिरी का कराया मेडिकल. पुलिस आयुक्त के निर्देश पर पुलिस की 9 टीमों ने फरार आरोपी अजय ठाकुर, उसके साथियों की तलाश में 25 ठिकानों पर दी दबिश.
आरोपी की तलाश में पुलिस की 3 टीम अन्य जनपद के लिए रवाना. एक आरोपी गिरफ्तार

औरेया में डिवाइडर से टकराने से बाइकसवार की मौत
औरैया जिले में बाइक सवार के डिवाइडर से टकराने से हुई मौत. शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी के लिए भेज दिया गया है. युवक की पहचान कराने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया जा रहा है. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि युवक कहां से आ रहा था और कहां जा रहा था. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है. औरैया जिले की कोतवाली इलाके के रोतियापुर गांव की घटना.

मंदिर में ड्रेस कोड लागू
बागपत जिले में श्री पार्श्वनाथ प्राचीन दिगंबर जैन मंदिर में ड्रेस कोड लागू. महिलाओं के जींस-टॉप, स्कर्ट, बरमूडा पर रोक. सूट-साड़ी और सिर ढंककर ही मिलेगा मंदिर में प्रवेश. मंदिर परिसर में लगाए गए सूचना बोर्ड. बृहस्पतिवार से लागू होगा नया नियम.

अमरोहा में युवक पर लोहे की रॉड से हमला
अमरोहा जिले में पुरानी रंजिश में सरेआम जानलेवा हमला. लोहे की रॉड से युवक पर ताबड़तोड़ वार. प्रेम विवाह बना हमले की वजह. गंभीर हालत में युवक घायल अस्पताल में भर्ती. सड़क पर गिराकर बेरहमी से पीटता रहा आरोपी. तमाशबीन बने लोग वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल. 12 घंटे बाद भी आरोपी फरार पुलिस पर सवाल. नगर कोतवाली क्षेत्र के नल नई बस्ती का मामला.

प्रयागराज में डीएम ने तहसीलदारों का किया तबादला
प्रयागराज जिले में डीएम मनीष कुमार वर्मा ने जिले के पांच तहसीलदारों का किया तबादला. अनिल कुमार पाठक सदर तहसील से बारा के बने तहसीलदार. रोशनी सोलंकी बारा तहसीलदार से कोरांव की तहसीलदार बनाई गईं. विनय कुमार बरनवाल कोरांव तहसील से हंडिया भेजे गए. सुरेश चंद्र फूलपुर तहसील से सदर के तहसीलदार बनाए गए. जबकि रवि प्रकाश को हंड़िया तहसील से फूलपुर तहसील भेजा गया है. डीएम ने सभी तहसीलदारों को तत्काल प्रभाव से नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है.

गाजियाबाद में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या
गाजियाबाद जिले के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र में बुजुर्ग की बेरहमी से हत्या. 82 वर्षीय रमेश चंद्र शर्मा का देर रात गला रेतकर किया गया कत्ल. उत्तरांचल सोसाइटी के ए ब्लॉक स्थित मकान के भूतल पर मिला शव. बुजुर्ग के पैर और मुंह बंधे हुए मिले. हत्या के समय घर में अकेले थे रमेश चंद्र शर्मा. मुख्य द्वार बंद, पिछला दरवाजा खुला मिला. बड़े बेटे विकास शर्मा के घर लौटने पर खुला मामला. कमरे में लहूलुहान हालत में पड़े मिले पिता।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. गली में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस. परिजनों से भी पूछताछ जारी. करीबी व्यक्ति पर शक, रंजिशन हत्या की आशंका. जल्द खुलासे का दावा.

आजमगढ़ में हत्यारोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़
आजमगढ़ जिले में हत्यारोपी के साथ पुलिस की मुठभेड़. शादी समारोह में खूनी संघर्ष व युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपी मुठभेड़ में हुआ घायल. हत्या में शामिल तीनों बदमाश एक बाइक पर सवार होकर जिला छोड़कर भागने के फिराक में थे. मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार करने का किया प्रयास. पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर की ताबड़तोड़ फायरिंग. पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश नीरज निषाद हुआ घायल. जबकि उसके दो साथी आशीष व सोनू निषाद अंधेरे का फायदा उठाकर पुलिस को चकमा देकर हुए फरार. फरार बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस कर रही है काम्बिंग. जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़.

महिला आरक्षण पर यूपी विधानमंडल में विशेष सत्र
महिला आरक्षण पर यूपी विधानमंडल का विशेष सत्र आज, हंगामे के आसार. योगी सरकार निंदा प्रस्ताव लेकर आएगी. वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना विधानसभा में निंदा प्रस्ताव रखेंगे, जिसके बाद दलीय नेताओं और विधायकों द्वारा इस पर चर्चा की जाएगी. एक दिवसीय सत्र के दौरान. विधानमंडल के दोनों सदनों में हंगामा होने के आसार. महिला सुरक्षा, अधिकार, रोजगार, शिक्षा और सामाजिक भागीदारी जैसे मुद्दों को भी चर्चा में शामिल होंगे. सदन के पटल पर 6 अध्यादेश भी रखे जाएंगे.

इटावा में नहर डूबा युवक
इटावा जिले में नहर में डुबा युवक. दोस्तों के साथ नहाते समय डुबा. भोगनीपुर निकली गंग नहर में डूबा है युवक. डूबने वाले युवक को फिरोजाबाद का बताया जा रहा है. डूबने वाले को खोजने के लिए एसडीआरएफ की टीम सर्च अभियान चलाए हुए हैं. इटावा जिले के जसवंतनगर इलाके की घटना.

गाजियाबाद में रिटायर कर्मचारी से ठगी
गाजियाबाद जिले में रिटायर वृद्ध सरकारी कर्मचारी से की गई ठगी. दो दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर तकरीबन 30 लाख रुपए की ठगी को दिया अंजाम. खुद को कस्टम विभाग का अफसर बता वृद्ध सरकारी कर्मचारी से की गई ठगी. पार्सल भेजे जाने का डर दिखाकर ठगो ने दिया 30 लाख रुपए की ठगी को अंजाम. पीड़ित के बेटे की शिकायत पर साइबर थाने में दर्ज हुई एफआईआर. थाना विजयनगर क्षेत्र की घटना.

गाजियाबाद में तेज रफ्तार कार पलटी
गाजियाबाद के नन्दग्राम थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला. श्मशान घाट के सामने मोहननगर से गाजियाबाद जाने वाले रोड पर एक नई वेगनआर कार ने ट्रक को ओवरटेक करते समय नियंत्रण खो दिया. इसके बाद कार 4 से ज्यादा बार पलट गई. हादसे में कार सवार युवक मामूली रूप से घायल हुआ है. जानकारी के मुताबिक चालक नशे में धुत बताया जा रहा है. घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है.

गाजियाबाद में पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान स्नैचर को किया गिरफ्तार
गाजियाबाद के ट्रांस हिंडन जोन में थाना साहिबाबाद पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान एक शातिर स्नैचर को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया है. आरोपी पर एनसीआर क्षेत्र में लूट, स्नैचिंग और चोरी की कई वारदातों को अंजाम देने का आरोप है. पुलिस के मुताबिक मुखबिर की सूचना पर साहिबाबाद रेलवे स्टेशन अंडरपास के पास चेकिंग के दौरान एक स्प्लेंडर बाइक सवार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन वह तेज रफ्तार में भागने लगा. पीछा करने पर बाइक फिसल गई और आरोपी ने खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लग गई, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पवन उर्फ मोनू निवासी हर्ष विहार दिल्ली, उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है. आरोपी के कब्जे से अवैध तमंचा, कारतूस, हिण्डन पुल से छीना गया मोबाइल फोन और लिंकरोड से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद हुई है.



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article