8.3 C
Munich

‘बेसबॉल जैसी तकनीक, फौलादी इरादे’… जसप्रीत बुमराह जैसे दिग्गजों को पस्त करने वाले वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए इयान बिशप

Must read


होमखेलक्रिकेट

‘बेसबॉल जैसी तकनीक, फौलादी इरादे’, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा हुए इयान बिशप

Last Updated:

Vaibhav Suryavanshi News: वैभव सूर्यवंशी आईपीएल में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इस सीजन वैभव 9 मैचों में 400 रन बना चुके हैं. वैभव की शानदार बैटिंग के कायल इयान बिशप भी हो गए हैं. बिशप का कहना है कि वैभव बेसबॉल की तरह बैटिंग कर रहे हैं. राजस्थान की ओर से खेलते हुए वैभव ने इस साल एक शतक और दो अर्धशतक अभी तक जड़ दिए हैं.

Zoom

वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के कायल हुए इयान बिशप.

नई दिल्ली.  पंद्रह साल के युवा खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी पूरी दुनिया के क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों का ध्यान अपनी ओर खींचने में सफल रहे हैं. वैभव अपनी तूफानी बल्लेबाजी से क्रिकेट जगत में सनसनी फैला चुके हैं. दिग्गज कमेंटेटर और विशेषज्ञ इयान बिशप का मानना है कि इस युवा खिलाड़ी की मानसिक और तकनीकी क्षमता असाधारण है. सूर्यवंशी ने आईपीएल के मौजूदा सत्र में जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट और जोश हेजलवुड जैसे दुनिया के खूंखार गेंदबाजों को आड़े हाथों लिया है.

ईएसपीएनक्रिकइंफो से बातचीत में इयान बिशप (Ian Bishop) ने वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि उनकी मानसिक बनावट इतनी मजबूत है कि वह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं. तकनीकी रूप से उनका शॉट खेलने का तरीका (बल्ले को घुमाने का अंदाज) बिल्कुल अनोखा है, जो कुछ-कुछ बेसबॉल जैसा है.’

वैभव सूर्यवंशी की बैटिंग के कायल हुए इयान बिशप.

गेंदबाजों के लिए ‘पहेली’ बने वैभव सूर्यवंशी
इयान बिशप के अनुसार, वैभव की बल्लेबाजी में कोई स्पष्ट कमजोरी ढूँढना विरोधियों के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा है. यही कारण है कि दुनिया के दिग्गज गेंदबाज उनके सामने ‘प्लान ए’ से लेकर ‘प्लान जी’ तक आजमाने को मजबूर हैं.  बिशप ने कहा, ‘यह पता लगाना बहुत मुश्किल है कि उनकी असली कमजोरी क्या है. यकीनन, ‘बैक ऑफ लेंथ’ (थोड़ी पीछे गिरी हुई) गेंदें उनके खिलाफ कारगर रही हैं, जैसा हमने अंडर-19 विश्व कप और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ देखा था. लेकिन अगर गेंद उस सटीक लाइन-लेंथ पर नहीं गिरती, तो वह सीधे बाउंड्री के पार जाती है। यह एक अच्छा संकेत है कि खेल के बड़े गेंदबाज उनके लिए नई-नई योजनाएं बनाने पर मजबूर हो रहे हैं.’

पिच और विविधता पर बिशप की राय
वेस्टइंडीज के पूर्व तेज गेंदबाज बिशप ने आईपीएल में पिचों की विविधता का समर्थन किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें टूर्नामेंट में बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों के लिए समान अवसर पसंद हैं. उन्होंने दिल्ली और लखनऊ की पिचों का उदाहरण देते हुए कहा कि वह ऐसी पिचें देखना चाहते हैं जहां तेज गेंदबाजों को भी संघर्ष करने का मौका मिले, ताकि टूर्नामेंट में और रोमांच बना रहे.

About the Author

authorimg

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

कमलेश राय वर्तमान में News18 इंडिया में बतौर चीफ सब-एडिटर कार्यरत हैं. 17 वर्षों से अधिक के अपने सुदीर्घ पत्रकारीय सफर में उन्होंने डिजिटल मीडिया की बारीकियों और खबरों की गहरी समझ के साथ एक विशिष्ट पहचान बनाई ह…और पढ़ें



Source link

- Advertisement -spot_img

More articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

Latest article